Seema Haider का बसेरा अब हुआ पक्का, नोएडा में ईंट-पत्थर जोड़कर बना रही हैं अपना आशियाना

seema haider

Seema Haider New House: इन दिनों अपनी कथित प्रेम कहानी के लिए मशहूर सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। नोएडा के एक गांव में रहने वाली सीमा हैदर लोग अपनी दैनिक जीवन का रूटीन लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है।

सीमा हैदर ने एक वीडियो में शेयर किया है कि जल्द ही अब उनका घर बनने वाला है। उनके घर बनने का काम शुरू हो गया है और अब वो काफी तेजी से चल रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि यूट्यूब की कमाई और आप लोगों की मदद से अब नए मकान की तैयारी चल रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।

इस बीच सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर फिल्म भी बनाई जा रही है, जिसका नाम है 'कराची टू नोएडा'। फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है। वहीं, निर्माताओं ने अब फिल्म का थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' रिलीज कर दिया है। निर्माता अमित जानी धमकियों के बावजूद सीमा हैदर के बारे में फिल्म बनाने के अपने फैसले पर कायम हैं।

सीमा और सचिन साल 2019 में ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल की राजधानी काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया। पुलिस के मुताबिक, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और नेपाल के रास्ते भारत आ गई।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X