..................... Seema Haider brutally troll for doctor visits netizens says kardiya kaam kaam vakeel saab ne - Hindi Filmibeat

Video: बार-बार डॉक्टर के पास जा रही हैं सीमा हैदर, लोगों ने उड़ा दी खिल्ली - कर दिया काम वकील साहब ने..

Seema Haider Pregnant

Seema Haider Pregnant: सीमा हैदर अभी के समय पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है और आपको बता दें कि वह पाकिस्तान से आई है। सीमा हैदर अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर अपने चार बच्चों के साथ में हिंदुस्तान के सचिन मीणा के प्यार में सब कुछ छोड़-छाड़ कर आ गई और यहां पर उनसे शादी कर ली।

हैरानी की बात तो यह है कि सीमा हैदर ने धर्म परिवर्तन कर सचिन मीणा के साथ में शादी कर ली और अब चारों बच्चों के साथ में हंसी खुशी रहती हैं। हालांकि उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से इस बात की गुहार लगाई थी कि उनके बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए। इस मामले पर भी कानूनी कार्यवाही चल रही है।

हालांकि इसके बावजूद भी सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते हुए भी नजर आती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह किसी शख्स का कमेंट पढ़ते हुए नजर आ रही है कि सीमा जी इतना डॉक्टर के पास क्यों जाती हो।

इस पर सीमा हैदर जवाब देते हुए कहती है कि "जल्दी ही बता देंगे और मैं बीमार नहीं हूं बिल्कुल ठीक-ठाक हूं।" लेकिन अब सीमा हैदर के इस जवाब से हर कोई कयास लग रहा है कि वह मां बनने वाली है और इसीलिए वह बार-बार डॉक्टर के पास में जा रही है। हालांकि इस बात की ना तो सीमा या फिर सचिन ने कोई पुष्टि की है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X