प्रेग्रेंसी की खबरों पर सीमा हैदर ने तोड़ी चुप्पी और कहा,- "सबको बताने से नजर लग जाती है इसीलिए..."

Seema Haider

Seema Haider: इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर टेलीविजन तक हर तरफ सीमा हैदर ही छाई हुई हैं। हर दिन सीमा हैदर को लेकर कोई ना कोई नई बात सामने आ जाती है। हाल ही में पकिस्तान से आई सीमा हैदर की प्रेग्रेंसी को लेकर खबर आई थी, जिसके बाद पहली बार सीमा हैदर ने खुद अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

प्रेग्रेंसी की खबरों पर सीमा हैदर का बयान-

चार बच्‍चों के साथ सरहद पार कर भारत आईं पाकिस्‍तानी नागरिक सीमा हैदर ने अपनी प्रेग्‍नेंसी की खबरों पर चुप्‍पी तोड़ दी है। पिछले कुछ समय से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीमा अपने प्रेमी सचिन मीणा के बच्‍चे की मां बनने वाली हैं। सीमा का पहले पति गुलाम हैदर से दो बेटे और दो बेटियां हैं।

सीमा हैदर ने कहा है,- 'ये बात मैं नहीं कहना चाहूंगी कि प्रेग्‍नेंसी है या नहीं। मैं सबको बताना भी नहीं चाहती। अगर मैं बोलूंगी तो नजर लग जाती है। इस बारे में कोई बात न की जाए। ये मेरा निजी मामला है।'

गौरतलब है कि सीमा हैदर इस वक्त हर तरफ छाई हुई हैं, वह जो भी कहती हैं सोशल मीडिया पर आग की तरह तुरंत ही वायरल हो जाता है। जैसे ही सीमा हैदर ने अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर बयान दिया तो लोगों ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरु कर दी। किसी ने तो सीमा को खुब खरी खोटी सुनाई और किसी ने उनको अपना ख्याल रखने को कहा।

पकिस्तान से आई सीमा बनी हिस्दूस्तानी-

सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्‍होंने इसके लिए राष्‍ट्रपति को पत्र भी लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं। यूपी एटीएस सीमा, सचिन और ससुर नेत्रपाल मीणा से कई राउंड में पूछताछ कर चुकी है। प्राथमिक जांच में सीमा के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्‍य नहीं मिलने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसी की जांच रिपोर्ट पर यूपी सरकार को अंतिम फैसला करना है।

हाल ही में तिरंगा यात्र अभियान में हिस्‍सा लेते हुए सीमा ने अपनी छत पर तिरंगा लहराया। तिरंगा साड़ी पहनी हुई सीमा ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस मौके पर सीमा ने कहा कि वह अब पूरी तरह से भारतीय हो चुकी हैं। उन्‍होंने किसी बॉलीवुड मूवी में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है। फिल्‍म के लोग उनके पास ऑफर लेकर जरूर आए थे पर उन्‍होंने स्‍वीकार नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X