Watch- 'अब्बू है ये तो मेरे' वायरल तस्वीरों पर ये क्या बोल गई सीमा हैदर- जन्मदिन था और इसलिए हमने...

Seema Haider Photos With Father: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर इन दिनों काफी विवादों में बनी हुई है। दरअसल पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह एक अजनबी शख्स के साथ में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही थी। हालांकि इन तस्वीरों को पहले तो फेक बताया गया था और अब इस पर सीमा हैदर ने खुलकर बात की है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर सचिन मीणा के प्यार में भारत आ गई और उनसे धर्म परिवर्तन कर शादी भी कर ली। लेकिन जब से वह भारत आई है तभी से काफी ज्यादा विवाद देखने को मिल रहे हैं। कभी तो उनके पहले पति गुलाम हैदर उन पर कैसे कर देते हैं और भारत सरकार से चारों बच्चों को वापस भेजने की मांग करते हैं।
लेकिन कुछ दिन पहले सीमा हैदर की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी और इसमें वह एक अजनबी शख्स के साथ अजीबो गरीब अंदाज में नजर आ रही थी। अब एक बार फिर से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह यह दावा करती हुई नजर आ रही है कि उन तस्वीरों में वह शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके पिता थे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की सीमा हैदर रहती है कि "वो मेरे अब्बू की फोटोज थी। उनको भी नहीं छोड़ा गया। उनको भी मेरा बॉयफ्रेंड बताया गया। मेरा आज का जन्मदिन था और हम लोग हंसी मज़ाक़ कर रहे थे। तब उन्हें मेरा बॉयफ्रेंड बताया गया। मुझे बहुत रोना आया कि आखिरकार लोग कितना गिर सकते हैं। तब मुझे पता चला कि ये लोग फेक हैं और खुद को चलाने के लिए मुझे गंदा करने के लिए हर कोशिश कर सकते हैं।"
अब सीमा हैदर की इस वायरल हो रही वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि 'किसी भी एंगल से यह तुम्हारे अब्बू लगते हैं क्या?' एक अन्य यूजर लिखता है कि 'अब यह इसका अब्बू बन गया।' इस वीडियो पर एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'यह सब झूठ है और पकड़े जाने पर बार-बार झूठ बोल रही है।'


Click it and Unblock the Notifications