Seema Haider ने बढ़ाए पाकिस्तानियों के हौसले, एक और महिला बच्चे के साथ नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार!

सीमा हैदर वो नाम है जो कि पिछले कई महीनों से लगातार सुनाई दे रहा है। काफी शातिर अंदाज से अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से आई इस महिला ने भारत में घुसपैठ की थी। अब इसी अंदाज में एक और महिला अपने बच्चे के साथ आने वाली थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
जी हां, एक खबर सामने आई है जोकि आपको हैरान कर देगी। पता चला है कि एक पाकिस्तानी महिला ने अपने बच्चे के साथ नेपाल बॉर्डर से भारत में प्रवेश होने की कोशिश की है। ऐसे करते हुए ये महिला कामयाब नहीं हो सकी और दोनों को एसएसबी ने बॉर्डर पर पकड़ लिया।
इसके बाद उनको पश्चिम बंगाल की खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया। खबरें हैं कि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है क्योंकि उनके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद हुए हैं।
महिला की पहचान शाइस्ता हनीफ और बच्चे की पहचान मुहम्मद आर्यन के रूप में हुई है और वे दोनों पाकिस्तान के कराची के रहने वाले हैं। पुलिस उनके भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश के कारणों की जांच कर रही है और आज उन्हें सिलीगुड़ी कोर्ट में भी पेश करेगी।
सीमा हैदर की हरकत के बाद मामले आ रहे हैं सामने
जब से पाकिस्तान महिला सीमा हैदर ने गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश किया है तब से ऐसी हरकतें हो रही हैँ। लोगों को लगता है कि वो डायरेक्ट नेपाल के सहारे भारत में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसी ही एक घटना पिछले साल सामने आई थी जब एसएसबी के जवानों ने गलगलिया बॉर्डर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रही एक महिला को पकड़ा था।
हालांकि ये महिला अपने बेटे के साथ क्यों बॉर्डर पार कर रही थी इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है। आने वाला समय ही बताएगा कि वो ऐसा क्यों कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











