Video: सीमा हैदर ने पहले भैया दूज पर वकील एपी सिंह के साथ किया ऐसा काम.. देखता रह गया सचिन का परिवार

Seema Haider Bhai Dooj: सीमा हैदर के रक्षाबंधन, जनमाष्टमी, करवाचौथ और दिवाली के बाद अब सभी को भैया दूज सेलिब्रेशन का भी काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा था। ऐसे में रक्षाबंधन की तरह सीमा भैया दूज भी अपने मुंह बोले भाई और पेशे से वकील डॉ एपी सिंह के साथ मना रही हैं।
पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ आईं सीमा हैदर अब भाई दूज मना रही हैं। सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि भाई एपी सिंह आप पूरे परिवार के संग मेरे घर आए मैं भाई दूज का त्योहार मनाना चाहती हूं। सीमा हैदर ने सभी को भाई दूज की शुभकामनाएं भी दी हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इसके साथ ही आपक बता दें कि सीमा का कहना है कि उन्हें भारत में आने के बाद अब पूरे परिवार का प्यार मिल रहा है। हसीना का ये वीडियो काफी जोरों से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उनके इस वीडियो पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सामने आकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications