..................... seema haider befitting reply to anju fatima says pakistan india nepal saudi arab char mulko k bachcha bachcha janta hai mujhe - Hindi Filmibeat

"चार मुल्कों का बच्चा बच्चा जानता है मुझे"- अंजू पर बुरी तरह भड़की सीमा हैदर... जानिए पूरा मसला

Seema Haider

Seema Haider Anju Fatima: देश भर में इन दिनों सीमा हैदर और अंजू फातिमा दो नाम आग की तरह छाए हुए हैं। सीमा हैदर जो कि पाकिस्तान से अपना इश्क हासिल करने के लिए भारत आ गई हैं और अंजू जो पाकिस्तानी पठान नसरुल्ला के प्यार में भारत से पाकिस्तान पहुंच गई। फिलहाल अंजू भारत में हैं और उनका कहना है कि वो यहां अपने हिंदुस्तानी पति को तलाक देने और अपने बच्चों को अपने साथ पाकिस्तान ले जाने के लिए आई हैं।

इसी बीच अंजू फातिमा ने सीमा हैदर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसका सीमा हैदर ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल, अंजू ने सीमा के बारे में बात करते हुए कहा कि सीमा को पाकिस्तान में कोई जानता तक नही हैं। जब मीडिया से बातचीत के दौरान सीमा को इस बार में पता चला तो उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे दी।

सीमा हैदार हंसते हुए कहती है, "नहीं जानता होगा कोई बात नहीं। लेकिन आपको पता है मुझे पता है पाकिस्तान, भारत, नेपाल, बांग्लादेश और सऊदी अरब का बच्चा बच्चा जानता है। मुझे समझ नहीं आ रहा है उन्हे मुझसे क्या दिक्कत है जरूर पाकिस्तानियों ने उन्हें भरके भेजा होगा।"

सीमा हैदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और नेटिजंस सीमा के इस रिएक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सीमा हैदार ने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को चेतावनी देते हुए कहा था कि बच्चे उनके साथ भारत में ही रहेंगे और उनका और बच्चों का ख्याल सचिन मीणा जी से ज्यादा कोई भी नहीं रख सकता है।"

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X