..................... seema haider become mother of fifth child seema showed her daughter face - Hindi Filmibeat

Seema Haider 27 की उम्र में बनीं पांचवे बच्चे की मां? वीडियो में दिखाई चंद मिनट पहले पैदा हुए बेबी की शक्ल

Seema Haider

Seema Haider Video: पाकिस्तान से भारत आकर खुशहाल जिंदगी बिताने का दावा करने वाली सीमा हैदर आए दिन कोई ना कोई खुलासा करती ही रहती हैं। इस बार तो सीमा ने लगता है अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है और लोग भी उनके बारे में या खबर जानकर हैरान हो रहे हैं।

सीमा हैदर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में सीमा के हाथ में एक छोटी सी बच्ची भी दिखाई दे रही है। इस वीडियो में सीमा इस छोटी सी बच्ची को मुन्नी कहकर बुला रही हैं। सीमा कहती हैं कि क्यूट सी लक्ष्मी हुई है। वो कहती हैं कि सबसे इस बच्ची को यूट्यूब की फैमिली देखेगी। सीमा कहती हैं कि अभी-अभी हुई है, आधा घंटा ही हुआ है। आगे सीमा हैदर कहती हैं कि वो इस बच्ची का नाम राधा जी के नाम से ही रखेंगी।

सीमा हैदर ने वीडियो में जिस बच्ची को दिखाया है वो उनकी है या परिवार में किसी और की। इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन आपको बता दें, कि सीमा ने पहले बताया था कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में खुशखबरी आने वाली है। ये वीडियो सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ये बच्ची सीमा हैदर की ही हो सकती है।

सीमा कई बार सबसे सामने कह चुकी हैं कि उनको सचिन से प्यार था इसीलिए वह हिंदुस्तान आई हैं। जब से सीमा भारत आई है तब से सुर्खियों में हैं। सीमा और उनके पति सचिन आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, इस कपल को भारतीय लोगों ने जितना प्यार दिया है, उतना ही ट्रोल भी किया है।

सीमा हैदर यूट्यूब पर काम कर रही है। सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी एंजॉय कर रही है। यूट्यूब की सहायता से सीमा हैदर लगातार कमाई कर रही हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X