ढोल बजाकर सीमा हैदर ने गाया 'मेरे अंगने में..', आग की तरह वायरल हुआ पाक हसीना का वीडियो

सीमा हैदर और उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के बीच लगातार चल रहे विवाद के बीच एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सीमा हैदर को भारतीय रंग में रंगा हुआ देखा जा सकता है।
आप देखेंगे कि सीमा हैदर महिलाओं के साथ बैठकर ढोलक बजाती हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है। सीमा हैदर लगातार ढोल बजा रही है और अमिताभ बच्चन का गाना 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' गाती हुई नजर आ रही है।
सीमा हैदर को देखकर आप ये नहीं कह सकते हैं कि वो किसी दूसरे देश या कल्चर से आई है। भारत में हर घर पर अक्सर किसी ना किसी फंक्शन के दौरान ये सब देखने को मिल ही जाता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सीमा हैदर के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''गजब भावी जी कमाल है।'' एक ने लिखा, ''भारतीय संस्कृति में रंग गई।'' एक ने लिखा, ''अच्छा हुआ पाकिस्तान से चली गई।'' एक ने लिखा, ''बहुत ही शानदार भाभी जी।'' एक का कहना था, ''सीमा हैदर रॉक्स।'' एक ने लिखा, ''इसको इसीलिए इंडिया से नहीं जाना है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन सीमा हैदर ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
मिला है कि 3-3 करोड़ का नोटिस
सीमा हैदर इस वक्त मुसीबत में हैं और हाल ही में रोती हुई नजर आईँ थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो डरी हुई हैं। गौरतलब है कि सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने उन्हें और सचिन मीणा को 3-3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।
जी हां इस बात का दावा किया गया है। हालांकि इसपर सीमा का रिएक्शन नहीं आया है। इसके अलावा गुलाम हैदर ने सीमा के वकील एपी सिंह को भी 5 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जिसमें वो ढोल पीटती हुईं नजर आ रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications