Seema Haider Video: सीमा हैदर के साथ सचिन के पिता ने की मारपीट! गुलाम हैदर के पास वापस पाकिस्तान चलीं सीमा?

Seema Haider Returning Pakistan: पाकिस्तान से सचिन के प्यार में गैरकानूनी तरीके से भारत आई सीमा हैदर के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर से सीमा का एख वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। कई दिनों से चर्चा चल रही है कि सीमा हैदर अपने पति गुलाम हैदर के साथ वापस पाकिस्तान जा रही है। भारत में सचिन के परिवारवाले सीमा के साथ मारपीट करते हैं।
दरअसल, बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रही है कि अब वह वापस पाकिस्तान जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ".......दोस्तों मैं गुलाम हैदर के साथ वापस जा रही हूं। मुझे यहां मारा पीटा जा रहा है।
सचिन का पिता संजन मुझे रोज मारता है...बोलता है कि हमने तुम्हें यहां लाकर गलती कर दी। और मेरे जितने भी पैसे थे, वह भी छीन लिए। मुझे अब रोज मारते पीटते हैं और बोलते हैं कि वापस चली जा। मेरे बच्चों को मारते हैं।" यह वीडियो वायरल होने के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि क्या सच में सीमा हैदर पाकिस्तान वापस जा रही है।
अगर हां तो वह कब पाकिस्तान जा रही है। सीमा हैदर से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर विश्वास न्यूज ने पड़ताल की है। विश्वास न्यूज ने इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि डिजिटली क्रिएटेड वीडियो है। साथ ही इसके साथ किया जा रहा दावा भी गलत है।
खास बात है कि मोदी सरकार द्वारा नए संसद भवन में मंगलवार को पेश किए महिला आरक्षण बिल पर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने प्रतिक्रिया दी थी। उसने कहा कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण काम करने जा रही है।
एक वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि पाकिस्तान में तो महिलाओं को पैरों की जूती समझ जाते हैं, लेकिन भारत महिलाओं को देवी माना जाता है, बहुत सम्मान दिया जाता है। मोदी जी महिलाओं को बहुत सम्मान दे रहे हैं। साथ ही वीडियो के अंत में सीमा हैदर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हुए नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
