लाइव वीडियो में सचिन के साथ तू-तड़ाक करने लगी सीमा हैदर, गुस्से में बोली- अरे रहन दे यार...

Seema Haider Angry Video: सीमा हैदर आज के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है और आपको बता दें कि वह पाकिस्तान से अपने चारों बच्चों को लेकर सचिन मीणा के प्यार में भारत आ गई थी। यहां आकर उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया और सचिन मीणा के साथ में सात फेरे ले लिए। इसके बाद दोनों की जोड़ी लगातार चर्चा में बनी रहती है।
सीमा हैदर और सचिन मीणा के आए दिन इंस्टाग्राम पर जमकर वीडियो भी वायरल होते हुए नजर आते हैं और दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन चुकी है। अब इस बार भी उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों लोगों पर गुस्सा जताते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें सीमा हैदर का गुस्सा फूटता हुआ देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन मीणा वीडियो पर आए कॉमेंट पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और एक यूजर का कमेंट पढ़ते हैं कि तुम दोनों की नींद उड़ी हुई है। जिस पर सीमा हैदर गुस्से में रहती है कि हां हमारी नींद उड़ गई है तो क्या करें। हम बकवास करने के मूड में नहीं है। नींद उड़ी है, परेशान है, दुखी है या रो रहे हैं तो तुम लोगों को क्या फर्क पड़ता है।
सीमा हैदर आगे वीडियो में काफी ज्यादा गुस्सा जाहिर करती हुई नजर आती है और कहती है कि अगर तुम्हें हमें दुखी देखकर खुशी मिलती है तो तुम खुश हो जाओ। अगर तुम्हें ऐसा लगता है कि हम दुखी हैं और परेशान हैं और इससे तुम्हें खुशी मिल रही है तो तुम खुश रहो। इसी दौरान सचिन मीना कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं तो सीमा उन्हें चुप करती हुई देखी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications