'मां बेटे की जोड़ी..' सीमा हैदर और सचिन का रोमांस देख लोगों ने किया ट्रोल, वायरल हुआ वीडियो!

सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर रोमांटिक होते रहते हैं। पाकिस्तान से आने के बाद काफी विवादों में रही सीमा हैदर का एक वीडियो इस वक्त फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर और सचिन मीणा नजर आ रहे हैं।
दोनों फिल्मी अंदाज में इस वीडियो को शूट कर रहे हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। ''मोहब्बत बरसा दे ना तू सावन आया है'' गाने पर रोमांटिक होते सीमा और सचिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। सीमा हैदर कुछ भी साझा करती हैं तो वो तुरंत वायरल हो जाता है। इस वीडियो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
क्या बोले लोग
सीमा हैदर के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सचिन आपका प्यार तो बहुत खूब है ऐसा प्यार तो कोई भी नहीं करता सिर्फ टाइमपास करता है।'' एक ने लिखा, ''मां बेटे की जोड़ी।'' एक ने लिखा, ''मां अपने बेटे के साथ वीडियो बना रही है।'' एक ने लिखा, ''माँ बेटे लग रहे हो।'' एक ने लिखा, ''आप तो पहले से हैंडसम होते जा रहे हो।'' एक ने लिखा, ''मोहब्बत बरसा देना तू लापू आया है।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैँ। हालांकि सीमा सचिन की तरफ से जवाब नहीं आया है।
कैसे बनी दोनों की जोड़ी
ऑनलाइन शूटिंग गेम PUBG सीमा और सचिन के लिए मैचमेकर साबित हुआ था क्योंकि वे शुरुआत में 2019 में जुड़े थे। इस साल की शुरुआत में, सीमा ने सीमाओं के पार किया- पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल तक - एक नया जीवन बनाने के इरादे से गुप्त रूप से भारत में एंटर किया, वो भी सचिन के साथ। सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था जब तक कि अधिकारियों को उसकी उपस्थिति की भनक नहीं लग गई। हालांकि अब दोनों कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और गुलाम हैदर भी सीमा को वापस ले जाने के लिए कोशिश में लगा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications