Youtube से तगड़ा पैसा छापती हैं सीमा हैदर, एक महीने की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

Seema Haider and Sachin Meena youtube income: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी वह अपने विवादों की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। तो कभी सीमा हैदर पति सचिन मीणा के साथ रोमांस की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। सीमा हैदर अपने डांस की वजह से भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाती दिखती हैं। सीमा के आए दिनों वीडियो वायरल होते रहते हैं। वह अपने और अपनी लाइफ के बारे में भी खुलकर बात करती हैं। यही वजह है कि सीमा यूट्यूब पर भी छाई रहती हैं।
यूट्यूब से हुई सीमा की इतनी कमाई
बता दें कि सीमा हैदर के यूट्यूब पर और सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। एबीपी से बात करते हुए सीमा ने एक बार खुलासा किया था कि कई लोग उनसे यह पूछ रहे हैं कि आप यूट्यूब पर हो तो आपकी इनकम हो रही है ? तो बता दूं कि मेरी कमाई होना शुरू हो गई है। यूट्यूब से सबसे पहले मुझे 45 हजार रुपये मिले थे और अब तो बढ़ गए हैं।
सीमा हैदर ने यूट्यूब कमाई का बताया राज
सीमा से आगे पूछा गया कि एक हजार व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं ? इस सीमा कहती हैं कि सब आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। हमारी कई वीडियो वायरल होती हैं जिसे लेकर हमें कुछ पैसे मिल जाते हैं। अगर आप पांच मिनट का वीडियो डाल रहे हैं तो एक हजार होने पर 25 रुपये मिलते हैं। वहीं अगर आपने यूट्यूब शॉर्ट्स डाले हैं तो 1 हजार व्यूज पर 1 डॉलर की कमाई होती है। अधिकतर लोग ऐसे भी हैं जो प्रमोशन का सहारा लेते हैं।
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं सीमा
बता दें कि सीमा हैदर अपने अतरंगी वीडियोज़ की वजह से छाई रहती हैं। लोगों को सीमा हैदर के वीडियो और सचिन सीमा की प्रेम कहानी बेहद पसंद आती है। दोनों के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications