Seema Haider- सीमा हैदर को 6 लाख की नौकरी का ऑफर, अंजान चिट्ठी से मच गया था हंगामा!

seema haider

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर लोग काफी ज्यादा मेहरबान है। हाल ही में खबर आई थी कि सीमा हैदर को एक प्रोड्यूसर ने फिल्म का ऑफर दिया है लेकिन इसके बाद एक कारोबारी ने भी कुछ ऐसा कर डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल इस कारोबारी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा को नौकरी देने का ऑफर दिया है।

खबरों की मानें तो उनको 6-6 लाख का पैकेज मिला है। इससे इतना तय है कि दोनों नौकरी करते हैं तो उनको महीने के 50-50 हजार रुपए मिलेंगे। हालांकि इस ऑफर को सीमा हैदर और सचिन कुबूल करते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

पहुंची थी एक चिट्ठी

सोमवार को ग्रेटर नोएडा में रबूपुर गांव में देर रात डाकिया एक अनजान चिट्ठी लेकर सचिन-सीमा के घर पहुंचा। अनजान चिट्ठी देखकर वहां हड़कंप मच गया और पुलिस ने इसको खोलने से मना कर दिया था। हालांकि जब आदेश के बाद इसको खोला गया तो इसमें नौकरी का ऑफर था। अब लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैँ। कारोबारी गुजरात से है और उनकी मदद करना चाहता है।

सीमा हैदर को पबजी के माध्यम से हुआ प्यार

सीमा और सचिन साल 2019 में ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल की राजधानी काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया। पुलिस के मुताबिक, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और नेपाल के रास्ते भारत आ गई।

अंजू भी है चर्चा में

इसके अलावा राजस्थान के माधवगढ़ से भी एक लड़की पाकिस्तान गई है जिसका नाम अंजू है। इसने यहां जाकर पाकिस्तानी प्रेमी से शादी कर ली है। खबर आई थी कि अंजू को वहां एक घर गिफ्ट किया गया है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X