दिवाली पर जब सब जला रहे थे दिया तब सीमा हैदर कमरे में सचिन के साथ कर रहीं थीं ये काम?

दिवाली का त्योहार पूरे देश में रविवार को मनाया गया और इस दौरान कई वीडियो और तस्वीरें देश के कोने कोने से सामने आए है। ऐसे में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको चौंका देगा।
दरअसल सब लोग जब दिए जला रहे और पूजा कर रहे थे तब सीमा हैदर और सचिन मीणा कमरे में थे। इस दौरान सचिन को देखा गया था कि वो सीमा हैदर के हाथ में कुछ बांध रहे हैं। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि इनका रोमांस कभी खत्म नहीं होता है।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है और लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''भगवान इस मोहब्बत को दुश्मनों से बचाए।'' एक ने लिखा, ''आप राखी बांध रहे हो या लक्ष्मी जी की पूजा कर रहे हो, हैप्पी दिपावली।''
एक का कहना है, ''भगवान तुम दोनों को खुश रखे।'' एक का कहना है, ''हैप्पी दिवाली भाभी जी।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। सीमा हैदर और सचिन मीणा के ऐसे वीडियोज अक्सर सामने आते रहते हैं।
जो कि सामने आकर वायरल होते हैं और लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की पबजी खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई।
कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सामने आकर वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications