..................... Seema Haider and Sachin meena revealed new born daughter name, people said- now you are sanatani - Hindi Filmibeat

अरबी-फारसी या उर्दू में नहीं, सीमा हैदर ने बेटी का रख दिया ये नाम, लोग बोले- अब पक्की सनातनी हो गई हो...

Seema Haider

Seema Haider and Sachin meena Daughter Name Revealed: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में आ ही जाती हैं। कभी वह अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं तो कभी वह अपने डांस वीडियो और रोमांटिक वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। सीमा के आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं क्योंकि सीमा हैदर सोशल मीडिया पर कुछ खास ही एक्टिव रहती हैं।

सीमा की बेटी के नामकरण संस्कार में पहुंचे थे वकील एपी सिंह
बता दें कि दो दिन पहले सीमा हैदर और सचिन मीणा ने अपनी बेटी का नामकरण संस्कार किया था। इस संस्कार के दौरान उनके वकील और सीमा हैदर के मुंह बोले भाई एपी सिंह भी मौजूद थे। एपी सिंह ने एक भाई की जिम्मेदारियां उठाईं और सीमा और उनकी बच्ची के लिए तोहफे लेकर गए। वहीं हर एक की इच्छा यह थी कि वह सीमा हैदर की बेटी का नाम जानें तो हाल ही में सीमा हैदर ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि सीमा ने क्या रखा है बेटी का नाम।

सीमा ने किया बेटी के नाम का खुलासा
सीमा हैदर ने खुलासा किया कि उनकी बेटी का नाम 'भारती' होना चाहिए। इस बारे में सीमा ने कई पुजारियों से भी सुझाव मांगा था। सीमा ने कहा था कि भारती नाम बहुत ही खूबसूरत है और यह हमारे देख से भी जोड़ता है। वहीं फ्री फेस जर्नल के मुताबिक सीमा ने यह भी कहा कि उनकी बेटी का उपनाम 'मीरा' और 'मीरू' रखा गया है। सीमा कहती हैं कि मैं हमेशा से ही एक बेटी चाहती थी जिसका नाम मैं मीरा रखती। मीरा नाम मीरा बाई के नाम से प्रेरित है और मीरा बाई भगवान कृष्ण की भी भक्त थीं। बता दें कि सीमा की बेटी का यह नाम सुनकर लोग तो खुश हैं किसी ना कहा-अब पक्की सनातनी हो गई हो। तो वहीं किसी ने कहा- दिल खुश हो गया ये नाम सुनकर।

नेपाल में की थी सचिन-सीमा ने शादी
आपको बता दें कि सीमा हैदर लगातार कानूनी मसलों में फंसी हुई हैं। सीमा ने पाकिस्तान से आकर नेपाल में शादी रचाई और उसके बाद भारत आकर सचिन के घर वालों ने सचिन और सीमा की फिर से शादी करवाई। जिसके बाद से सीमा कहती हैं कि अब यही उनका देश है। वह सनातनी बन चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X