VIRAL VIDEO: सीमा हैदर और सचिन ने छत पर खेली होली, किया ऐसा डांस की फटी रह गईं देखने वालों की आंखें

Seema haider and sachin meena holi dance video viral: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाती हैं। कभी वे अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर लोगों की जुबान पर रहती हैं तो कभी अपने डांस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जब से दोनों की शादी हुई है दोनों हेडलाइन्स जमकर बटोर रहे हैं। वहीं होली का खास मौका हो और सीमा-सचिन का कोई वीडियो ना आए ऐसा हो नहीं सकता। हाल ही में दोनों का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की आंखें खुली रह गई हैं। आप भी देखें दोनों का ये डांस वीडियो।
सीमा-सचिन का डांस वीडियो वायरल
सीमा और सचिन के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर घाघरा चोली और गोटेदार दुपट्टे में नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी भी पहनी हुई है। इस देसी लिबास में वे सचिन के साथ मिलकर होली के गाने पर डांस करती नजर आती हैं। पहले तो दोनों आपस में डांस करते हैं उसके बाद सचिन का दोस्त भी नजर आ जाता है तीनों छत पर होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
यूजर्स के जमकर आए कमेंट
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा हमें यकीन नहीं होता कि इस गाने पर आप डांस कर रहे हो तो वहीं दूसरे ने कहा वाह क्या जोड़ी है। आपको बता दें कि सीमा और सचिन की मुलाकात साल 2019 में एक गेमिंग एप के जरिए हुई थी। पहले यह जोड़ा साल 2023 में नेपाल में रहा। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











