बिछड़ जाएंगे Seema Haider और सचिन मीणा? सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गुलाम हैदर ने कर दिया ये कांड!

Seema Haider Will Return Pakistan- गुलाम हैदर जो कि सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति है। इस वक्त गुलाम ने सीमा हैदर के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है और उसको वापस पाकिस्तान लाने के लिए ताल ठोकी हैं।
जी हां, गुलाम हैदर ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वो अपने बच्चों को वापस लाकर ही रहेगा और इसके लिए उसने कोशिश करना शुरु कर दिया है। खबर है कि गुलाम हैदर इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है।
इस वक्त गुलाम की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो सुप्रीम कोर्ट के सामने खड़ा है और हाथ में फाइल नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट में केस ठोकने के बाद अब चर्चाएं हो रही हैं कि क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान जाना पड़ेगा?
जी हां, लोगों का कहना है कि अगर गुलाम पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में केस जीतता है तो सीमा को वापस जाना पड़ सकता है। गुलाम हैदर ने भी एक यूट्यूबर से बात करते हुए कहा है कि, ''रोशन काफी अनुभवी वकील हैं और उन्होने जो जो कागज कहे थे, वो जुटा लिए गए हैं।
पूरी कोशिश है कि वो अपने बच्चों को वापस लाएगा।'' इसके पहले गुलाम हैदर ने धमकी देते हुए एक वीडियो रिलीज किया था। उसने कहा था, ''अस्लामवालेकुम दोस्तों, अल्लाह सबको ठीक रखे। लोग कह रहे हैं हैदर अपने गांव नहीं गया।
तो देखो मोटरसाइकिल ये देहात का माहौल, ये नहर है। मैं इस्लामाबाद जाउंगा और सीमा हैदर पर केस करके अपने बच्चों को वापस लाउंगा। आप सभी के द्वारा मेरा सपोर्ट किया जा रहा है, इसके लिए सभी का शुक्रिया।''
हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि सीमा हैदर का साथ सचिन मीणा से छूटेगा या नहीं? आने वाला वक्त ही इसको लेकर बताएगा कि सीमा हैदर का क्या होता है। फिलहाल वो सचिन के साथ खुश हैं। सीमा हैदर को भारत में लोग पसंद कर रहे हैं और यही कारण है कि उनके यूट्यूब पर 1 मिलियन फॉलोवर्स हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications