सीमा हैदर की पाकिस्तान वापसी पक्की! कोर्ट ने जारी किया समन... करना होना ये काम

Seema haider

Seema Haider Summon: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर।की तरफ से दायर याचिका को जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट की तरफ से स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद में सीमा हैदर के अलावा सचिन मीणा के साथ-साथ शादी करने वाले पंडित को भी समन जारी कर दिया गया है। जिसकी सुनवाई 27 मई को होने वाली है। दरअसल पानीपत के अधिवक्ता मोमिन मलिक की तरफ से दायर की गई याचिका को जिला न्यायालय की तरफ से स्वीकार किया गया है।

इस पर अधिक जानकारी देते हुए अधिवक्ता मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा हैदर और सचिन मीना की हाल ही में शादी की सालगिरह मनाई गई थी। इस कार्यक्रम में जो भी लोग शामिल हुए थे उन्हें पक्षकार बना दिया गया। इसी के अलावा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया और धर्म परिवर्तन को अदालत में चुनौती दी गई। अधिवक्ता ने बताया कि सीमा को अदालत में यही साबित करना होगा कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कब किया। यहां तक कि नाबालिक बच्चों का धर्म भी ऐसे बदल नहीं जा सकता। इसीलिए दोनों को अमन जारी हुआ और उन्हें अदालत में भी पेश होना पड़ेगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें की सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी तकरीबन 11 महीना से सुर्खियों में बनी हुई है। दावा किया गया कि दोनों पबजी खेलते हुए एक दूसरे के कांटेक्ट में आए। इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। मार्च 2023 में पहली बार सीमा नेपाल में सचिन से मिलने पहुंची। फिर वह अपने बच्चों को साथ लेकर नेपाल के रास्ते होते हुए 4 मई 2023 को पाकिस्तान से रबूपूरा आ गई। उनको पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था और बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

इसके बाद लगातार सीमा हैदर, सचिन मीणा के साथ में यहीं पर रह रही है। इतना ही नहीं लगातार वह सरकार से भारत की नागरिकता भी मांग रही है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उनकी हालत काफी बुरी दिखाई दे रही थी और दावा किया जा रहा था कि सचिन ने उनके साथ मारपीट की है। हालांकि यह दावा बाद में झूठा साबित हुआ।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X