'कुछ-कुछ होता है' के 'राहुल-अंजली' बने सीमा और सचिन, बास्केट बॉल पकड़ छत पर कर दिया ऐसा डांस, VIDEO VIRAL

Seema Haider

Seema Haider and Sachin Meena Dance Video Viral: सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगते हैं। जब से सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई हैं सुर्खियां बटोरने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं।

बता दें कि सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही सचिन मीणा के घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। दोनों ही घर में आने वाली नई खुशियों से बेहद खुश हैं। फिलहाल तो आठ महीने की प्रेग्नेंसी के बाद भी सीमा हैदर लगातार या तो डांस के वीडियो शेयर करती हैं या फिर वह सचिन के साथ रोमांटिक वीडियो बनाती नजर आती हैं। फिलहाल तो सचिन मीणा और सीमा हैदर का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा और सचिन दोनों ही छत पर खड़े होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस बार दोनों सिर्फ डांस ही नहीं कर रहे हैं बल्कि इस बार दोनों फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के 'राहुल-अंजली' बने दिखाई दे रहे हैं। जी हां, वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन राहुल बनकर हाथ में बास्केट बॉल लिए डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं सीमा अंजली बनी इठलाती दिख रही हैं। दोनों ही फिल्म के गाने लड़की बड़ी अंजानी पर डांस करते दिख रहे है।

प्रेग्नेंट होने के बाद भी सीमा छत पर धड़ल्ले से बॉल के साथ डांस करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर सचिन सीमा का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- थोड़ा संभालकर सीमा डांस के चक्कर में कहीं दिक्कत ना हो जाए। वहीं दूसरे ने कहा-भाई थोड़े बड़े हो जाए क्या छत पर बच्चों की तरह डांस कर रहे हो। वहीं तीसरे ने लिखा- घर में इतने बच्चे हैं उनको को कभी खेलते देखा ही नहीं बस सीमा सचिन ही डांस करते रहते हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X