बैंडिट क्वीन सीमा 'टूमौरो' के लिए होगी न्यूड

Seema Biswas
शेखर कपूर की बहुचर्चित फिल्म बैंडिट क्वीन तो आपको याद ही होगी जिसने फिल्म जगत में एक नई बयार ला दी थी। दस्यु सुंदरी फूलन देवी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में फूलन का किरदार जीवंत किया था अभिनेत्री सीमा बिस्वास ने। जिन्होंने पर्दे पर उस दृश्य को भी चरितार्थ किया था जिसके कारण ये फिल्म विवादो में आ गई थी।

गौरतलब है कि फूलन देवी के साथ गैंग रेप हुआ था और उसके बाद उन्हें नग्न अवस्था में घूमाया गया। जिसे पर्दे पर सजीव प्रसारित किया था सीमा बिस्वास ने। सीमा ने पर्दे पर न्यूड सीन और गैंगरेप का सीन दिया था। फिलहाल इस रोल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी सीमा बिस्वास एक बार फिर एक फिल्म के लिए न्यूड होने जा रही है। फिल्म का नाम है 'टूमौरो' जो कि मुंबई और अंडरवर्ल्ड के रिश्तों पर आधारित है।

इस बारे में सीमा का कहना है कि वो अपने अभिनय की सजीवता के लिए कुछ भी कर सकती है। फूलन के रोल के लिए उन्होंने जो किया वो कहानी की मांग थी। और इस बार भी उनका न्यूड होना भी स्टोरी की दरकार है।

आपको बता दें कि टूमौरो में सीमा एक ऎसे युवक की मां का किरदार निभाने जा रही हैं, जो आतंकवाद और अंडरवर्ल्ड के बीच बुरी तरह फंस जाता है। खैर आज तो लगता है कि बॉलीवुड में दस्तूर बन गया है न्यूड और टॉपलेस होने का। अब सीमा का न्यूड होना कहानी की मांग है या नहीं यो तो फिल्म को देखने के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल सीमा बिस्वास अपने बोल्ड सीन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X