Babil Khan Troll- मीडिया को देख ऐसी हरकतें करने लगे बाबिल खान, लोग बोले- 'रणवीर सिंह मत बनो'

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बाबिल खान मीडिया के बीच काफी ज्यादा मशहूर हैं और लोग उनके स्वभाव की भी तारीफ करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है कि बाबिल बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं और लोग सोशल मीडिया पर तानाकशी कर रहे हैं।
दरअसल उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो मीडिया को देखते ही अजीब सी हरकत करने लगते हैँ। दरअसल बाबिल खान जैसे ही मीडिया को देखते हैं वो उछल लगने हैं और इसी तरह से उछलते हुए वो मीडिया के पास पहुंचते हैं। इस दौरान उन्होने कलरफुल ब्लेजर और पैंट पहना था।
हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैँ। लोगों का कहना है कि वो ओवरएक्टिंग कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''कुछ तो बाप की इज्जत रख ले, सबको रणवीर सिंह बनाना है...'' एक ने लिखा, ''ओवर एक्टिंग है क्या ये।''
एक ने लिखा, ''ये लड़का बहुत अपरिपक्व लगता है।'' हालांकि कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे थे। एक यूजर का कहना था, ''वह बहुत मासूम और प्यारा लड़का है, वह अपने जीवन का आनंद ले रहा है और खुश है और अपनी शूटिंग के लिए तैयार है, यही तुम्हें शुभकामनाएँ देता है बेटा।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। इस वीडियो को Voompla ने साझा किया था। बाबिल खान अपने पिता के देहांत के बाद काफी टूट गए थे और लगातार उनको लेकर चर्चाएं हो रही हैं। वो भी एक अभिनेता हैं इसलिए लोग देख रहे थे कि वो पिता की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
देखने वाली बात होगी की बाबिल किस तरह की ऊंचाई अपने करियर में प्राप्त करते हैं। फिलहाल वो कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं जोकि जल्दी ही सामने आने वाले हैं। बाबिल खान काफी डाउन टू अर्थ कहे जाते हैँ। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications