तब्बू को नीली साड़ी में देख दीवानी हुईं कैटरीना कैफ, दे डाला ऐसा रिएक्शन!
इस वक्त अभिनेत्री तब्बू काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इसके दो कारण हैं। पहला, उनकी हालिया रिलीज फिल्म भूल भुलैया 2 जो कि काफी पसंद की जा रही है और फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। दूसरा, ये कि हाल ही में वो करण जौहर की बर्थडे पार्टी में नजर आईं थीं। करण जौहर 50 साल के हुए हैं, और इस मौके पर फिल्म बिरादरी के लोग उनका जन्मदिन मनाने के लिए एक छत के नीचे इकट्ठा हुए थे।
सभी जानते हैं कि तब्बू को आज भी काफी पसंद किया जाता है और फैंस उनके एक झलक के दीवाने हैं। उन्होने इस पार्टी में पहुंचकर अपना लुक सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसपर कैटरीना कैफ का रिएक्शन सामने आया है।

उन्होने हमेशा की तरह चमचमाती नीली साड़ी पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री, जो अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में नहीं देखी जाती हैं, वो यहां मौजूद थीं। तब्बू के फोटो शेयर करने के कुछ ही समय में देश भर के प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने उन्हें प्यार देना शुरू कर दिया।
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ बहुत प्रभावित हुईं और तब्बू की प्रशंसा करने वाली कई हस्तियों में से एक थीं। "आप बहुत सुंदर हैं," उनका ये कमेंट चर्चा में है।
करण जौहर की इस पार्टी की बात करें तो इसमें शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान से लेकर 90 के दशक की एक्ट्रेस तक, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications