Phir Aayi Haseen Dillruba में सनी कौशल की एक्टिंग देख भाभी कैटरीना ने की तारीफ, बोलीं- आप बेस्ट देवर हो...

katrina kaif

Phir Aayi Haseen Dillruba: विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू और सनी कौशल स्टारर फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' (Phir Aayi Haseen Dillruba) इन दिनों काफी चर्चाओं में है। बता दें कि यह फिल्म हसीन दिलरुबा का सीक्वल है जो 9 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। पहले पार्ट की तरह ही दूसरे पार्ट को भी फैन्स और सितारों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। जहां फैन्स स्टार कास्ट को भर-भरकर प्यार दे रहे हैं तो वहीं कैटरीना कैफ कैसे पीछे रह सकती हैं।

बता दें कि कैटरीना कैफ सनी कौशल की भाभी है। और भाभी ने अपने फर्ज निभाया है। हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने देवर सनी कौशल की जमकर तारीफ की है। अपने इंस्टा स्टोरी पर कैटरीना कैफ ने सनी कौशल की एक तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ ही उन्होंने लिखा 'मुझे हसीन दिलरूबा बेहद पसंद आई। फिल्म बहुत ही मजेदार है। फिल्म की कहानी बताने से मैंने बार-बार पति को रोका।' इसके अलावा कैटरीना सभी सितारों की तारीफ करती नजर आईं।

कैटरीना ने डायरेक्टर आनंद एल राय, जयप्रद देसाई और लेखिका कनिका ढिल्लों की सबसे ज्यादा तारीफ की। इसके बाद वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की बात करती हैं। कैटरीना ने तापसी के काम की जमकर सराहना की। इसके बाद वह जिमी शेरगिल की बात करती हैं। वह जिमी की तारीफ करते हुए कहती हैं कि 'आपने तो कमाल कर दिया'। इसके बाद कैटरीना ने विक्रांत मैसी के काम को हमेशा की तरह शानदार बताया है।

वहीं आखिरी में कैटरीना कैफ देवर सनी कौशल के बारे में बात करती दिखीं। कैटरीना अपने देवर के बारे में कहती हैं कि 'सनी आपने मुझे चौंका दिया। आपका यह पक्ष देखने के बाद मुझे लगता है कि आप जो कहते हैं वह सही होता है। आप हमेशा सही होते हो और आप इसी के साथ ही एक बेस्ट देवर भी हो। मैं वादा करती हूं कि मैं आपको कभी परेशान नहीं करूंगी।' बता दें कि कैटरीना और सनी का बॉन्ड काफी अच्छा है। कैटरीना सनी को अपना छोटा भाई मानती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X