अक्षय कुमार को रोता देख पसीजा सलमान खान का दिल, कर डाला कुछ ऐसा की फैंस..

salman khan, akshay kumar

सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार की अपनी एक अलग फैन फॉलोविंग है और अक्सर देखा जाता है कि दोनों के फैंस एक दूसरे से लड़ते रहते हैं। लेकिन इन दोनों सितारों की बात करें तो ये दोनों आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं और अक्सर इसका प्रमाण मिलता रहता है। जी हां, सलमान खान और अक्षय कुमार एक दूसरे की तारीफ ही करते हैं लेकिन अब सलमान खान ने जो किया है उसको काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल सलमान खान ने अक्षय कुमार के लिए एक पोस्ट किया है और ये बात लोगों को पसंद आई है। अक्षय कुमार ने भी तुरंत सलमान खान को उनके पोस्ट के लिए शुक्रिया कहते हुए बड़ी बात कही है।

दरअसल सलमान खान ने अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर किया था जिसमें अक्षय कुमार रोते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही सलमान खान ने ये वीडियो देखा उन्होने लिखा,

सलमान खान का पोस्ट

सलमान खान का पोस्ट

''मैंने अभी-अभी कुछ देखा जो मैंने सोचा कि मुझे ev1 के साथ जरूर इसको शेयर करना चाहिए। भगवान आपका भला करे अक्की, सच में अद्भुत, यह देखकर बहुत अच्छा लगा। फिट रहो, काम करते रहो और भगवान हमेशा तुम्हारे साथ रहें भाई। अक्षय कुमार।"

अक्षय कुमार ने दिया जवाब

अक्षय कुमार ने दिया जवाब

जैसे ही अक्षय कुमार ने पोस्ट देखा उन्होने भी सलमान खान को जवाब देते हुए लिखा है, "सलमान खान आपके संदेश से वास्तव में बहुत प्रभावित हुए हैं। बहुत अच्छा लगा। भगवान आपको भी आशीर्वाद दें। शाइन ऑन (हग इमोजी)।"

दोनों स्टोरी सोशल मीडिया पर छा गई हैं

दोनों स्टोरी सोशल मीडिया पर छा गई हैं

इसके बाद ये दोनों स्टोरी सोशल मीडिया पर छा गई हैं और लोग लगातार इस पर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। इन दोनों सितारों के इन पोस्ट ने ट्विटर पर भी धमाका कर दिया और हैशटैग सलमान खान ट्रेंड होने लगा।

 बॉंड की तारीफ

बॉंड की तारीफ

फैंस इन दोनों के बॉंड की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार का ये वीडियो एक रियालिटी शो के दौरान का है।

वीडियो संदेश देखकर भावुक हो गए

वीडियो संदेश देखकर भावुक हो गए

अक्षय कुमार रक्षाबंधन के मौके पर इस शो पर पहुंचे थे और अपनी बहन का वीडियो संदेश देखकर भावुक हो गए थे। सलमान खान ने इस वीडियो पर अपनी रिएक्शन दिया है जो कि काफी शानदार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X