Ajay Devgn को स्कूटी पर देख सैकड़ों लोग करने लगे पीछा, वायरल हुआ हैरान कर देने वाला Video

सुपरस्टार अजय देवगन की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है ये किसी से छिपा नहीं है। अक्सर उनके फैंस उनकी एक झलक के लिए काफी मेहनत करते हुए नजर आते रहते हैं। लेकिन इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको देखकर आप हैरान हो जाएंगे। ये वीडियो फिल्म भोला के सेट से सामने आया है और अजय देवगन इसमें स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, जैसे ही अजय देवगन की स्कूटी लोगों के बीच से गुजरती है वहां की जनता उनके पीछे भागती हुई नजर आ रही है।
इस वीडियो को रिलायंस एंटरटेनमेंट ने साझा किया है। उन्होने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, ''जब भीड़ सही कारणों से आपका पीछा करे तो अच्छा है। उनके के लिए आभारी हूं। पीएस - वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। मेरा सिर खाली है क्योंकि मैं शूटिंग का हिस्सा था। #SetsOfBholaa''
इस वीडियो पर सुपरस्टार के फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। अजय देवगन उन सितारों में से एक हैं जोकि अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं।
हाल ही में उनको फिल्म थैंक गॉड में देखा गया था लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। भोला का पहला टीजर जब रिलीज हुआ तो फैंस इसकी काफी तारीफ की। लोगों का कहना था कि ये फिल्म काफी शानदार होने वाली है।
बड़ी बात तो ये है कि इस फिल्म को खुद अजय देवगन निर्देशित कर रहे हैं और काफी एक्साइटेड हैं। अजय देवगन की ये फिल्म का दमदार एक्शन से भरपूर नजर आने वाली है और इसको लेकर वो काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के लीड एक्ट्रेस को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











