VIDEO: संजय दत्त- मान्यता.... का यह रोमांटिक वीडियो हैरान कर देगा!
संजय दत्त को जेल से आए तीन महीने हो गए। सालों जेल में रहने के बाद संजय दत्त बाहर आए और पूरी तरह फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया का ज़माना है तो संजय दत्त भला यहां कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही में उन्होंने मान्यता दत्त के साथ डांस करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
इस वीडियो में दोनों मस्त होकर डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि संजय दत्त को देखकर साफ है कि वह थोड़ा शर्मा रहे हैं। लेकिन मान्यता बेहद खुश दिख रही हैं और डांस एन्जॉय कर रही हैं।
[फिर आ रही है ये 'धमाकेदार तिकड़ी'.. अजय देवगन, सलमान खान और....]
इतना ही नहीं, बल्कि संजय दत्त और मान्यता की कई तस्वीरें भी बाहर आई हैं। संजय दत्त और मान्यता के दो जुड़वां बच्चे हैं- शाहरान और इकरा.. दोनों अभी 5 साल के हैं। बहरहाल, यहां देंखे उनका रोमांटिक- फन डांस वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications












