लुटेरा में दबंग गर्ल सोनाक्षी को लूटेंगे रणवीर सिंह
मुंबई। विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित आने वाली फिल्म 'लुटेरा' 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर, अनुराग कश्यप और विकास बहल ने किया है। यह फिल्म 'ओ हेनरी' द्वारा लिखी गई शॉर्ट स्टोरी 'द लास्ट लीफ' पर आधारित है।
फिल्म में सोनाक्षी सिंहा ने पाखी और रणवीर सिंह ने वरूण नाम के युवक की भूमिका निभाई है। फिल्म में अन्य कलाकारों में विक्रांत मेसी और दिव्या दत्ता भी हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला पार्ट डायरेक्टर मोटवानी ने 2005 में लिखा था। जबकि दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट 'द लास्ट लीफ' से ली गई है।
फिल्म में म्यूजिक अमित त्रिवेदी का है। इस फिल्म से रणवीर सिंह को काफी उम्मीदें हैं। उन्होने यशराज बैनर की कई फिल्मों में काम किया है। वह संजय लीला भंसाली की भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिंहा भी इस फिल्म में एक अलग किरदार में दिखाई दे रही हैं।
फिल्म के लिए सोनाक्षी ने काफी मेहनत की है। वह इसमें एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही है, जिसे लिखने और पेंटिंग करने का शौक है।


Click it and Unblock the Notifications











