#MSDhoni..फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज़..अब तो बस फिल्म का इंतज़ार है!
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का आज एक और नया पोस्टर रिलीज हुआ है। हालांकि इस फिल्म के कई पोस्टर पहले भी आ चुके हैं, लेकिन अब जो पोस्टर आया है, वो बेहद खास है। धोनी पर बनने वाली इस फिल्म का इंतजार सभी क्रिकेटप्रेमियों और सिने प्रेमियों को है।

नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म में धोनी का किरदार बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। बता दें कि धोनी की तरह फिट रहने के लिए सुशांत ने क्रिकेट नेट पर जमकर अपना पसीना भी बहाया है। इस फिल्म में धोनी की मैदान के भीतर और बाहर की जिंदगी के बारे में बताया गया है ताकि लोग भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की जिंदगी के बारे में करीब से जान सकें।
PICS: जब बेटी साथ हो तो अक्षय कुमार भी बन जाते हैं क्यूट वाले पापा
आपको बता दें कि इस फिल्म की स्टार कास्ट में कियारा आडवाणी, हेरी टंग्री, भूमिका चावला, के अलावा सुशांत के साथ दिशा पाटनी हैं। कियारा साक्षी धोनी का किरदारा निभाएंगी वहीं हेरी टैंग्री युवराज सिंह का किरदार निभाएंगे। वहीं अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाएंगे। फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज होगी।
#Trailer: सनी लियोन की नई फिल्म का बड़ा ट्रेलर...और ज़्यादा हॉट
छोटे से शहर से निकल कर खेल जगत पर राज करने वाले एक लड़के की कहानी को नीरज पाण्डेय ने जहां अपने निर्देशन से निखारा है तो सुशांत सिंह राजपूत जैसे अदाकार ने अपना सब कुछ देकर फिल्म को सार्थक बनाने का प्रयास किया है।


Click it and Unblock the Notifications


