राखी सावंत के शादी की तस्वीरें वायरल- लाल जोड़े में खूफिया पति के हाथों में हाथ डाले एक्ट्रेस - PICS
राखी सावंत कोई काम करें और उसमें ट्विस्ट ना हो, ये कैसे हो सकता है। पिछले 8 महीने से अपनी शादी की गुणगान करने के बाद आखिरकार एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। राखी सावंत ने कुछ महीनों पहले ही खुलासा किया था कि उन्होंने शादी कर ली है और पति के साथ लंदन में रहती हैं। लेकिन उनके पति को अब तक किसी ने नहीं देखा है।
अब यहां आप लाल जोड़े में राखी सावंत को देख सकते हैं। लेकिन ट्विस्ट ये है कि यहां भी एक भी तस्वीर में उनके पति रितेश नहीं दिख रहे हैं। राखी ने तस्वीरों काटकर लगाया है।

राखी ने बताया था है उनके पति एक NRI बिज़नेसमैन हैं और डॉनल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि राखी सावंत ने अपने हनीमून की तस्वीरें भी मीडिया में शेयर की थीं। लेकिन कहीं भी उनके पति का चेहरा नहीं दिख रहा। अब यह किसी संस्पेंस से कम नहीं। खैर, राखी सावंत के शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
राखी सावंत के शादी की तस्वीरें-
FLASHBACK: ''शाहरुख खान शानदार हैं, सलमान खान बुरे एक्टर हैं, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं''- करीना कपूर


Click it and Unblock the Notifications