First PIC: शाहिद कपूर- मीरा राजपूत के बेटे ज़ैन कपूर- पहली झलक हो गई वायरल

Recommended Video

Shahid Kapoor's wife Mira Rajput shares first picture of son Zain Kapoor; Check Out | FilmiBeat

शाहिद कपूर के फैंस लंबे समय से उनके बेटे ज़ैन कपूर की पहली झलक के लिए बेताब थे। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कोई शक नहीं मीशा की तरह ही ज़ैन भी बेहद क्यूट हैं। देखते देखते जैन की पहली तस्वीर पूरी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। जाहिर है तैमुर के बाद अब ज़ैन भी मीडिया के चहेते बन चुके हैं।

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की बंपर ओपनिंग- आमिर खान ने बनाया खास रिकॉर्ड

शाहिद और मीरा राजपूत 5 सितम्बर को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। पहली पुत्री मीशा के बाद दोनों का बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने जैन कपूर रखा है। मीरा अक्सर मीशा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं, जैन तो पहली तस्वीर से ही सुपरस्टार बन चुके हैं।

Zain Kapoor

बॉलीवुड स्टार किड्स की पॉपुलैरिटी कैसी और कितनी है.. यह तो तैमूर की पॉपुलैरिटी से ही समझ आ जाता है। शायद ही एक दिन ऐसा बीतता हो.. जब तैमूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर ना छाती हो। वहीं, शाहिद की बेटी मीशा की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दिवाली के मौके पर मीरा राजपूत ने मीशा की प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी।

कोई शक नहीं कि ये स्टारकिड्स जन्म के साथ ही मीडिया के चहेते बन जाते हैं। कुछ ही महीनों में इनकी फैन फॉलोइंग भी बन जाती है। अबराम, तैमूर के बाद.. अब ज़ैन कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X