PICS: नेहा धूपिया की गोदभराई पार्टी- करण जौहर, सोनाक्षी से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारे
Recommended Video

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। जिसके स्वागत में अंगद बेदी ने अपनी पत्नी नेहा के लिए रविवार को बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस थीं, जबकि कुछ अभिनेता भी शामिल रहे। नेहा पार्टी में व्हाइट कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। बता दें, नेहा- अंगद की शादी 10 मई 2018 को निजी तौर हुई है।
सबसे पहले इस सुपरस्टार को अपनी फिल्म ZERO दिखाना चाहते हैं शाहरुख खान!
अंगद की इस पार्टी में सुनील शेट्टी, करण जौहर, प्रीति जिंटा, राहुल बोस से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर तक तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। यहां पूरा खुशनुमा माहौल था। खासकर तस्वीरें तो बेहद खूबसूरत आई हैं।

कुछ ही समय पहले नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर लोगों के साथ शेयर की। जब उनसे लंबे समय तक यह बात छिपाने पर सवाल किया गया.. तो नेहा ने कहा, मुझे टेंशन थी कि लोग मुझे फिल्में ऑफर करना बंद कर देंगे.. इसीलिए मैंने सही समय पर इस खबर को शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications