सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ली रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में एंट्री, शेयर की अगली कॉप फिल्म से पहली तस्वीर

सिद्धार्थ मल्होत्रा, रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं और रोहित शेट्टी के अगले कड़क पुलिस ऑफिसर की भूमिका में सिद्धार्थ ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स डिजिटल होने जा रही है। कल 11 बजे का इंतज़ार करिए।

गौरतलब है कि ये फिल्म अमेज़ॉन प्राईम वीडियो पर रिलीज़ होगी और इस फिल्म को रोहित शेट्टी केवल प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी के असिस्टेंट डायरेक्ट करने वाले हैं।

see-sidharth-malhotra-as-rohit-shetty-s-hard-hitting-cop-for-his-next-cop-universe-film

ये भी देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धार्थ रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की आने वाली फिल्मों का हिस्सा होंगे या फिर नहीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का कॉप लुक

सिद्धार्थ मल्होत्रा का कॉप लुक

दिलचस्प है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अगली फिल्म थैंक गॉड में भी एक कॉप की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।इस फिल्म से अपना पहला लुक शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा - चलता हूं, ज़रा रोहित शेट्टी को हाय बोलकर आता हूं। सिद्धार्थ की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा था - आजा, वैसे भी नाम में S पहले से ही है। दरअसल, रोहित शेट्टी की कॉप यूूनिवर्स के सभी ऑफिसर्स के नाम S से हैं - सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी।

धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ हुआ था डेब्यू

धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ हुआ था डेब्यू

सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की शुरूआत हुई थी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ। करण जौहर ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को आलिया भट्ट और वरूण धवन के साथ लॉन्च किया था। भले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा इंडस्ट्री से नहीं थे लेकिन उनके शानदार लुक्स ने उन्हें इस फिल्म से काफी चर्चा दी। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा धर्मा प्रोडक्शन्स के चहेते बन गए और उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन्स की कई फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों से सिद्धार्थ को सफलता तो मिली लेकिन उन्हें सुपरस्टार का दर्जा नहीं मिल पाया।

शेरशाह ने रातों रात बदला करियर

शेरशाह ने रातों रात बदला करियर

दिलचस्प है कि अमेज़ॉन प्राईम वीडियो की फिल्म शेरशाह ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की दिशा रातों रात बदल दी थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कारगिल के 1999 युद्ध के शहीद आर्मी ऑफिसर कैप्टन विक्रम बत्रा पर बनी एक बायोपिक फिल्म थी। कैप्टन विक्रम बत्रा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 23 साल की उम्र में उन्होंने देश की सुरक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।

एक विलेन से बॉक्स ऑफिस पर सफलता

एक विलेन से बॉक्स ऑफिस पर सफलता

मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड का नया एंग्री यंग मैन बना दिया। उनके एक्शन अवतार को फैन्स ने काफी पसंद किया और सभी को उम्मीदें थीं कि सिद्धार्थ अब समझ चुके हैं कि दर्शकों को उनसे क्या चाहिए और वो दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। हालांकि इसके बाद एक के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की सफल फिल्मों का रिकॉर्ड टूटता चला गया और किसी ना किसी कारण से वो बॉक्स ऑफिस पर विफल होते चले गए।

कई एक्शन फिल्मों से जुड़ गया है नाम

कई एक्शन फिल्मों से जुड़ गया है नाम

इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा परदे पर फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट के लिए कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखाई दिए। हालांकि बार बार देखो को दर्शकों ने ज़्यादा नहीं देखा और सिद्धार्थ की एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ गई। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर अपने एंग्री यंग मैन अवतार में लौटे फिल्म मरजावां के साथ। इस फिल्म में उनके एक्शन अवतार को फैन्स ने काफी पसंद किया जिसके बाद से सिद्धार्थ का नाम लगातार कई एक्शन फिल्मों से जोड़ा जा रहा है।

अच्छे प्रोजेक्ट्स की भरमार

अच्छे प्रोजेक्ट्स की भरमार

शेरशाह की सफलता के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास अच्छी फिल्मों की भरमार है। जहां एक तरफ वो मिशन मजनू की शूटिंग कर रहे हैं वहीं थैंक गॉड में वो अजय देवगन के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए एक एरियल एक्शन फिल्म करने वाले हैं।

सौरव गांगुली बायोपिक

सौरव गांगुली बायोपिक

माना जा रहा है कि सौरव गांगुली बायोपिक के लिए लव रंजन के पास दो ऑप्शन हैं। पहला ऑप्शन है विकी कौशल का और दूसरा ऑप्शन है सिद्धार्थ मल्होत्रा का। सूत्रों की मानें तो लव रंजन को ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो कि लेफ्ट आर्म बैट्समैन की तरह खेल सके। और उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा में ये खूबियां दिख रही हैं। विकी कौशल भी अच्छे खिलाड़ी है लेकिन सिद्धार्थ का बाएं हाथ का खेल कमाल है। खासतौर से तब जब वो निजी ज़िंदगी में दाएं हाथ वाले व्यक्ति है।

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की इस कॉप फिल्म के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा विकी कौशल और टाईगर श्रॉफ भी टक्कर में थे। दिलचस्प है कि विकी कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों के करियर की उड़ान एक ही जैसी है। जहां विकी कौशल, उरी की सफलता के बाद से रातों रात बॉक्स ऑफिस स्टार बन गए वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शेरशाह से अपने करियर को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। ये दोनों ही फिल्में आर्मी बैकड्रॉप पर बनीं वॉर फिल्में थीं। विकी कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा, दोनों ही आर्मी ऑफिसर के किरदार में दर्शकों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X