जेह के पहले बर्थ डे पर चारों बच्चों के साथ सैफ अली खान की First Pic: सारा और उनके तीन भाई इब्राहिम, तैमूर, जेह
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोेटे नवाबज़ादे जेह अली खान आज अपना पहला जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सुबह सुबह की करीना के साथ जेह की मासी करिश्मा कपूर और बुआ सोहा अली खान उनकी क्यूट सी तस्वीरें और वीडियो के साथ इस नन्हें मुन्ने को जन्मदिन की बधाईयां दे चुकी हैं।
अब जेह की दीदी सारा अली खान ने उनके पहले जन्मदिन पर फैन्स को एक खास तोहफा दिया। ये तोहफा है कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें जिनमें से एक तस्वीर करीना कपूर खान को बेहद पसंद आई है। ये तस्वीर है सैफ अली खान और उनके चारों बच्चों की।

इस तस्वीर में सैफ अली खान, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। जहां तैमूर, बड़े भईया ईब्राहिम के कंधों पर काफी खुश नज़र आ रहे हैं वहीं नन्हें से जेह, सारा की बांहों में रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि सैफ अली खान की तो अपने चारों बच्चों के लिए सैफ बेहद सख्त पिता हैं। और सभी के भविष्य के बारे में सैफ किसी ना किसी इंटरव्यू में बात कर चुके हैं।

अब्बा के साथ हुआ था सारा का कॉफी डेब्यू
सारा अली खान ने अपने अब्बा, सैफ अली खान के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के साथ अपना डेब्यू किया था। जी हां, सारा पहली बार परदे पर इस शो के ज़रिए दर्शकों से रूबरू हुई थीं। उनकी फिल्म केदारनाथ इसके बाद रिलीज़ हुई थी। कॉफी विद करण में ही सैफ अली खान बता चुके हैं कि अगर किसी लड़के के पास पैसा है तो वो सारा अली खान को डेट कर सकता है। उनकी बस एक ही डिमांड है कि लड़के के पास पैसा होना चाहिए क्योंकि उनकी बेटी High Maintainance है।

सैफ अली खान ने दिया था ऑफर
सारा अली खान, केदारनाथ के साथ अपना फिल्म डेब्यू 2017 में करने वाली थीं। लेकिन जब ये फिल्म अटक गई थी तो सैफ अली खान भी उनके लिए परेशान थे। क्योंकि वो अच्छे पापा की तरह अपनी बेटी को परेशान होते हुए नहीं देख पा रहे थे। जब सैफ से सारा की परेशानी नहीं देखी गई तो उन्होंने सारा को अपनी फिल्म जवानी जानेमन ऑफर की थी।

सारा के फैसले बेहद निजी
हालांकि, सैफ अली खान और सारा अली खान दोनों ही एक्टर्स हैं लेकिन सैफ कभी भी सारा के करियर में दखलअंदाज़ी नहीं करते हैं। जब तक सारा अली खान खुद उनसे कोई सलाह नहीं मांगती हैं। सारा का कहना है कि उनके अंदर उनके पिता का दिमाग है और इसलिए वो अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेती हैं।

इब्राहिम के फिल्मी करियर की चिंता
बात करें इब्राहिम की तो एक इंटरव्यू में जब सैफ से इब्राहिम के डेब्यू के बारे में पूछा गया तो सैफ का कहना था कि उसे डेब्यू करना चाहिए और फिल्मों में आना चाहिए। वो तो मुझसे भी बेहतर दिखता है और दिल जीत लेने वाला लड़का है।

कर रहे हैं करण जौहर को असिस्ट
सैफ का मानना है कि उनके सारे बच्चे फिल्मों में अच्छा करेंगे, उनके खून में फिल्में हैं। लेकिन इब्राहिम की पढ़ाई के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा कि इब्राहिम को पहले कॉलेज खत्म करना चाहिए फिर करियर पर ध्यान देना चाहिए। अब इब्राहिम, पढ़ाई खत्म कर चुके हैं और फिलहाल, करण जौहर को उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्ट कर रहे हैं।

एक्टिंग की ओर बढ़ा कदम
गौरतलब है कि इब्राहिम अली खान की क्रिकेट में बेहद दिलचस्पी है और वो अकसर क्रिकेट खेलते दिखाई दे जाते हैं। सैफ का मानना है कि उनका बेटा जो भी करेगा वो उसके फैसले में उसका पूरा साथ देंगे। लेकिन अब ये तय माना जा रहा है कि करण जौहर को उनकी फिल्म में असिस्ट करने के बाद इब्राहिम का अगला कदम एक्टिंग की ओर ही होगा।

तैमूर की शैतानियां
अब बारी आती है छोटे नवाब तैमूर की। एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि करीना तैमूर के साथ ज़्यादा सख्ती नहीं दिखाती हैं और इस बात का फायदा अब तैमूर उठाने लगे हैं। पिछले साल तो भले ही स्कूल ऑनलाईन चले लेकिन उससे पहले ही तैमूर स्कूल ना जाने की ज़िंद करने लग चुके थे।

प्यार और गुस्सा
सैफ अली खान ने ये भी बताया कि तैमूर को अगर कोई ना कह दे तो वो कहता है कि तुम गंदे हो, मैं तुमसे प्यार नहीं करता हूं, मैं तुम्हार सर फोड़ दूंगा। मुझे समझ नहीं आता कि वो ये सारी चीज़ें सीख कहां से रहा है।

नवाबज़ादे हैं तैमूर
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि तैमूर को अब किसी भी बात के लिए ना सुनना नहीं पसंद है क्योंकि उसकी हर डिमांड पूरी हो जाती है। मैंने उसे किसी चीज़ के लिए ना कहा और वो गुस्सा हो गया।

स्टारडम पा चुके हैं बच्चे
स्टारडम पर बात करते हुए सैफ बता चुके हैं कि उन्हें अपने, अक्षय, सलमान सबके बच्चों के लिए डर लगता है। वो सोचते हैं कि सारे के सारे स्टार्स और सुपरस्टार्स कैसे बन पाएंगे। हालांकि, सैफ अली खान के तीनों बच्चे पहले से ही सुपरस्टार्स हैं। तैमूर के बाद अब जेह के भी फैन क्लब्स बन चुके हैं और फैन्स को बस उनकी तस्वीरों का इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications











