रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से लीक हुई तस्वीरें - कुतुब मीनार पर मस्ती के मूड में दिखे रणवीर - आलिया
करण जौहर अपनी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। फिल्म एक प्रेम कहानी है जहां रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी के किरदार में दिखाई देंगी। इनके साथ फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी दिखाई देंगी। जया बच्चन को छोड़कर बाकी की स्टारकास्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जहां कोई कलाकार अपने सीन का इंतज़ार कर रहा है तो कोई अपने शॉट की तैयारी करता दिखाई दे रहा है। रणवीर और आलिया के कुछ सीन की तस्वीरें भी बाहर आई हैं।

ये तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो रही हैं। रणवीर और आलिया, दिल्ली में कुतुब मीनार के पास किसी गाने की शूटिंग करते दिखाई दिए। वहीं सेट पर फराह खान भी दिखाई दीं। यहां देखिए कुछ तस्वीरें

एक परिपक्व लव स्टोरी
ये फिल्म परिवार के धागों में बुनी एक शानदार लव स्टोरी होगी। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर की ये फिल्म हल्की फुल्की सी लेकिन एक परिपक्व लव स्टोरी होगी। फिल्म में आलिया भट्ट एक बंगाली लड़की के किरदार में दिखाई देंगी और रणवीर सिंह दिल्ली के लड़के के किरदार में।

पांच साल बाद कर रहे हैं वापसी
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है लेकिन करण जौहर खुद काफी समय से डायरेक्शन से दूर बाकी चीज़ों पर अपना ध्यान फोकस कर रहे थे। करण जौहर ने आखिरी बार 2016 में निर्देशन की कमान संभाली थी रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ऐ दिल है मुश्किल के साथ। अब करण जौहर पांच साल बाद डायरेक्टर के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं।

शुरू करनी थी दूसरी फिल्म
गौरतलब है कि रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर, लॉकडाउन से पहले ही एक साथ तख्त पर काम शुरू करने वाले थे जो धर्मा प्रोडक्शन्स का महत्त्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा था। लेकिन ये प्रोजेक्ट लॉकडाउन और महामारी के बीच अटक चुका है।वहीं करण जौहर इस दौरान एक हल्की फुल्की फिल्म पर काम शुरू कर चुके थे जो लोगों का स्ट्रेस दूर कर सके।

नई पारी के लिए तैयार धर्मेंद्र
जहां धर्मेंद्र आखिरी बार परदे पर यमला पगला दीवाना के सीक्वल में सनी देओल और बॉबी देओल के साथ दिखाई दिए थे वहीं खबरें हैं कि अनिल शर्मा की फिल्म अपने 2 में वो अपने पोते करण देओल के साथ दिखाई देंगे। यही कारण है कि धर्मेंद्र फिल्मों में एक और पारी खेलने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

शबाना आज़मी भी काफी समय से हैं परदे से दूर
शबाना आज़मी काफी लंबे समय से परदे से गायब हैं। उनका आखिरी दमदार किरदार, 2016 में नीरजा में दिखाई दिया था। इसके बाद से उन्होंने परदे से दूरी बना ली। हालांकि 2017 में वो चॉक एंड डस्टर नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं। दिलचस्प है कि शबाना आज़मी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने कुछ कुछ होता है देखने के बाद करण जौहर को फोन कर उन्हें फिल्म की ग़लतियां गिनाई थीं।

असिस्ट कर रहें हैं इब्राहिम
इस फिल्म में करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान। खबरों की मानें तो इब्राहिम फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीख रहे हैं जिसके बाद वो करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ ही अपने डेब्यू की तैयारी करेंगे।

गली बॉय के बाद साथ
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को दर्शकों ने गली बॉय में साथ देखा था और काफी सराहा था। अब इस जोड़ी को वापस रोमांस करता देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का लोगो भी लॉन्च किया जा चुका है जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।


Click it and Unblock the Notifications











