TRAILER: 2 साल की बच्ची और भयानक सच्ची घटना, पीहू- कहानी देखकर कांप जाएंगे
विनोद कापड़ी के निर्देशन में बनी फिल्म पीहू का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जहां एक 2 साल की बच्ची घर में अकेली है और उसकी मां घर के एक कमरे में मृत पड़ी है। यह ट्रेलर काफी मन घबरा देने वाला है। फिल्म के निर्माता है सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला। यह 16 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।
रणबीर- आलिया के साथ नीतू कपूर- ऋषि कपूर की बेहद प्यारी तस्वीर
ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्म दिल दहला देने वाला है। 2 साल की पीहू मां की मौत के बाद अकेले क्या करती है और किन परिस्थितियों से गुजरेगी, यह सोचने पर ही मन में घबराहट पैदा कर देती है। खास बात है कि यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है.. जहां मुख्य किरदार 2 साल की बच्ची द्वारा निभाया जा रहा है। यह किरदार निभा रही हैं मायरा विश्वकर्मा।

'पीहू' एक सामाजिक थ्रिलर फिल्म है। ओवरसीज में फिल्म की कई फंक्शन में स्क्रीनिंग हो चुकी है और इसे काफी तारीफ भी मिली है। फिल्म अब तक ईरान, वैंकूवर, मोरक्को और जर्मनी के फिल्म समारोह में अपनी धूम मचा चुकी है। उम्मीद है कि भारत में भी इस इमोशनल- थ्रिलर को दर्शक पसंद करेंगे।
यहां देंखे पीहू का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











