देखें, जब ऐश्वर्या ने सलमान के साथ किये स्टेज शो
बैंगलोर। अपनी खूबसूरती से दुनिया भर को आकर्षित करने वाली ऐश्वर्या राय एक सफल अभिनेत्री हैं। उन्होने कई फिल्मों में इसे साबित भी किया है। इसके अलावा वह शास्त्रीय नृत्य की एक प्रशिक्षित नृत्यांगना भी हैं। उन्होने कई बार फिल्मों में तो कई बार स्टेज शो में इसका प्रदर्शन भी किया है। उन्होने विवादास्पद कलाकार सलमान खान के साथ भी एक बार स्टेज शो किया है।
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ डांसरों में से एक हैं। उन्होने कई बेहद लोकप्रिय गानों जैसे इश्क कमीना, कजरारे कजरारे को अपने डांस स्टेप्स के द्वारा और भी दर्शनीय बना दिया है। ऐसा कहा जाता है कि उनमें बचपन से ही डांस प्रतिभा थी। ऐश्वर्या कम उम्र में ही कठिन डांस मूव्स को बड़ी आसानी से कर लिया करती थी। जो कि दूसरों के लिए बेहद मुश्किल होता था।
अपने सफल फिल्मी करियर के दौरान वह अपने साथी कलाकार सलमान खान से अफेयर को लेकर विवादों में भी रही, जिसके कारण उन्हें खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन इन सबके बावजूद उन्होने वापसी करते हुए, फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के दम पर खुद को साबित किया। अभिनेता अभिषेक बच्चन से विवाह के बाद उन्होने एक बच्ची को भी जन्म दिया और वह इस समय फिल्मों से दूर हैं।
आईये देखते हैं, ऐश्वर्या राय बच्चन की स्टेज परफार्मेंस से जुड़ी कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications