फ्रूटी के लिए मॉडलिंग कर रहे हैं शाहरूख
बैंगलोर। बॉलीवुड के सबसे बड़े ब्रांड शाहरूख खान इन दिनों फ्रूटी के एड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बारे में उनका कहना है कि मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं। यह एक अच्छा और टेस्टी पेय पदार्थ है। इसे पीना अपने आप में आनंददायक है।
शाहरूख इसके पहले भी पेप्सी जैसी विश्वस्तरीय ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुके हैं। उन्हें फिल्मों की कम कामयाबी के बावजूद ब्रांड्स के नजरिये से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वह अमिताभ, अामिर और सलमान की तरह एड वर्ल्ड के भी किंग हैं। वह एक समय सर्वाधिक 44 ब्रांड्स के लिये मॉडलिंग कर चुके हैं।
फ्रूटी के लिए शूट किये गये एड का प्रसारण जल्द ही प्रारम्भ हो जाएगा। इसके अलावा शाहरूख अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स से जुड़े ब्रांड्स के लिए भी मॉडलिंग कर रहे हैं। आईपीएल का प्रारम्भ दो अप्रैल से होगा।


Click it and Unblock the Notifications