Pics: सूर्यवंशी प्रोमो शूट करते हुए बेहद खूबसूरत दिखीं कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी कर रहे हैं खास प्लानिंग
रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी प्रमोशन के लिए धमाकेदार प्लान बना लिए हैं। दीपावली वीकेंड पर रिलीज़ हो रही इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रोहित शेट्टी ताज़ा प्रोमो शूट कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार की रात, कैटरीना कैफ भी सूर्यवंशी के प्रोमो शूट करती दिखाई दीं। इस दौरान कैटरीना कैफ एक फ्लोरल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं।
कैटरीना कैफ के साथ इस प्रोमो में रोहित शेट्टी भी नज़र आ सकते हैं। गौरतलब है कि सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार के साथ करीब 10 साल बाद रोमांस कर रही हैं। फैन्स फिल्म में उनकी केमिस्ट्री देखने को बेताब हैं।

फिल्म का ट्रेलर, पिछले ही साल रिलीज़ हो चुका है और इस ट्रेलर में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार को साथ देख फैन्स ने काफी अच्छे रिएक्शन दिए थे। कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार ने साथ में सिंह इज़ किंग, हमको दीवाना कर गए, नमस्ते लंदन जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। देखा जाए तो अपने करियर के शुरूआती दिनों में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ के सबसे हिट को स्टार रहे हैं।
कैटरीना के साथ वापस काम करने पर अक्षय कुमार भी खुलासा कर चुके हैं कि इन 10 सालों में ना जाने कितनी फिल्मों के लिए उन्होंने कैटरीना को अप्रोच किया लेकिन कैटरीना ने सारी फिल्में रिजेक्ट कर दीं।

टिप टिप बरसा पानी
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोमो के अलावा, रोहित शेट्टी, सूर्यवंशी के गाने फिल्म से पहले रिलीज़ कर देंगे जिनमें दर्शकों को सबसे ज़्यादा इंतज़ार है अक्षय और कैटरीना के टिप टिप बरसा पानी रीमेक का। खबरों की मानें तो जिसने भी ये गाना देखा है कि उसने ये माना है कि ये गाना ओरिजिनल से अच्छा बन पड़ा है।

साउथ सुपरस्टार्स के साथ जुड़ा नाम
चर्चा है कि कैटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म में अर्जुन रेड्डी सुपरस्टार विजय देवरेकोंडा के साथ रोमांस करती नज़र आ सकती हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ का नाम, प्रभास के साथ एक रोमांटिक फिल्म के लिए जुड़ रहा है जो कि एक काफी बड़ा पैन - इंडिया प्रोजेक्ट होगा। दिलचस्प है कि इससे पहले, प्रभास की साहो के लिए भी पहली पसंद कैटरीना कैफ ही थीं। हालांकि ये सारी खबरें केवल चर्चाएं ही हैं।

शूट कर रही हैं टाईगर 3
सूर्यवंशी के अलावा, कैटरीना कैफ टाईगर 3 की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ ने अपने एक्शन सीक्वंस पर काफी मेहनत की है। वहीं वो और सलमान खान टाईगर 3 के लिए अपने करियर का सबसे महंगा रोमांटिक गाना शूट कर चुके हैं। टाईगर 3 में कैटरीना कैफ के हिस्से एक बेहतरीन 10 मिनट का एक्शन सीक्वंस भी आया है।

सुपर सोल्जर की तैयारी
वहीं अली अब्बास ज़फर के साथ कैटरीना कैफ अपनी सुपरहीरो फिल्म की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म का भार कैटरीना कैफ पूरी तरह अपने कंधों पर उठाने वाली हैं और ये बॉलीवुड की पहली सुपरवूमन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का बजट काफी बड़ा है और कैटरीना कैफ के अपोज़िट फिल्म में कोई हीरो नहीं होगा।

बदल दी है करियर की दिशा
कैटरीना कैफ ने शाहरूख खान की ज़ीरो में एक्ट्रेस बबीता के किरदार के साथ एक अलग ही पहचान कायम की। लोगों ने ऐसी कैटरीना कैफ को पहले कभी नहीं देखा था और कैटरीना कैफ की इस रोल के लिए जमकर तारीफ हुई। हालांकि, इससे पहले भी कैटरीना कैफ, प्रकाश झा की राजनीति के साथ अपना लोहा मनवा चुकी हैं। कैटरीना कैफ कई फिल्मों के साथ ये साबित कर चुकी हैं कि अगर डायरेक्टर को उन्हें इस्तेमाल करने आता है तो वो परदे पर तबाही मचा सकती हैं।

विजय सेतुपति के साथ फिल्म
इतना ही नहीं, कैटरीना कैफ की किटी में इस समय साउथ के सुपरस्टार्स की भरमार है। प्रभास और विजय देवरेकोंडा के अलावा, कैटरीना कैफ श्रीराम राघवन की फिल्म में विजय सेतुपति के अपोज़िट दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म का नाम रखा गया है मेरी क्रिसमस। इसके अलावा, कैटरीना कैफ इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक्सेल इंटरटेनमेंट की फोन भूत में दिखाई देंगी।

आने वाली फिल्में
इसके अलावा, फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट ने कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक गर्ल्स ट्रिप प्लान कर ली है जिसका नाम है जी ले ज़रा। ये फिल्म ऋतिक रोशन - फरहान अख्तर - अभय देओल स्टारर ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा का ही एक वर्जन होगा। जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है फैन्स इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़ी अफवाहें
सुपर सोल्जर, टाईगर 3, फोन भूत, मेरी क्रिसमस और जी ले ज़रा के अलावा आने वाले समय में भी कैटरीना कैफ का कई फिल्मों के साथ नाम जुड़ रहा है। इनमें ऋतिक रोशन के साथ सत्ते पे सत्ता रीमेक और कृष सीक्वल प्रमुख था। इसके अलावा शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की एक फिल्म के लिए कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन के नाम की चर्चा थी लेकिन कार्तिक आर्यन ने ये फिल्म छोड़ दी।


Click it and Unblock the Notifications











