Shraddha Kapoor ने इस खास अंदाज में सेलिब्रेट किया अपना वेलेंटाइन डे, यूं लुटाया प्यार, देंखे वीडियो

Shraddha Kapoor: इस साल श्रद्धा कपूर ने अपना वेलेंटाइन डे काफी खास तरीके से सेलिब्रेट किया है। अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन करने श्रद्धा पुणे पहुंची थी और वेलेंटाइन के खास मौके पर श्रद्धा कपूर ने रेड रोजेज के साथ स्टूडेंट्स को सरप्राइज दिया।
श्रद्धा पुणे के एक कॉलेज में प्यार के नाम डेडिकेटेड इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए कॉलेंज स्टूडेंट्स को रेड रोज के साथ वेलकम किया, जिसे देख सभी उनसे इम्प्रेस हो गए और इस तरह से सबकी फेवरेट झूठी ने एक बार फिर वहां मौजूद यूथ के दिलों को छू लिया।
इस इवेंट पर श्रद्धा के फ्रेंडली और मिलनसार नेचर को स्टूडेंट ने खूब सराहा और उनपर प्यार की बरसात कर दी। वैसे उनकी मराठी मुल्गी वाइब निश्चित रूप से एक वजह है कि पुणे में उनकी लोकप्रियता का जवाब नही हैं।
इस दौरान श्रद्धा ने सेवन वंडर्स पार्क में एफिल टॉवर पर अपने फेवरिट वड़ा पाव और मिसल पाव को भी एंजॉय किया। यहीं नही श्रद्धा भी वेलेंटाइन के रंग में पूरी तरह ड्रेस्ड अप थी। इस खास मौके पर रेड जैकेट, सफेद टी-शर्ट और जींस के साथ उनका लुक बेहद अपीलिंग था जिसे देख फैन्स भी खुश हो गए।
तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दिखाई देगी।


Click it and Unblock the Notifications