First pic: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बेटे ईजान की पहली तस्वीर आई सामने
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बेटे की पहली तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और फैंस उसकी पहली तस्वीर देखकर काफी ज्यादा खुश है। बता दें कि हाल ही में सानिया मिर्जा अस्पताल से बेटे को गोद में लेकर बाहर निकली तो उनकी फैंस ने कई सारी तस्वीरे लेली है और वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। बता दें कि उनके बेटे का नाम तो पहले ही सामने आ गया था और दोनो का कहना था कि उन्होने भगवान के नाम पर उसका नाम रखा है।
गौरतलब है कि बेटे का नाम ईजान मिर्जा मलिक है और वो अभी से सबको काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इसके बाद ये खबर आई थी कि ईजान की नागरिकता भारतीय होगी या पाकिस्तानी..फिलहाल इसपर कोई भी आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।

बेटे के जन्म के बाद से खेल जगत और बॉलीवुड के दिग्गजों के पास से सानिया मिर्जा को बधाई संदेश मिलने लगे थे और इस तस्वीर के आने के बाद जाहिर है कि इसका सिलसिला जरूर शुरु हो जाएगा।
खबर है कि जल्दी ही स्वस्थ और फिट होकर सानिया मिर्जा दोबारा देश के लिए खेलने के लिए कोर्ट वापस आएंगी। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स में खेलने के लिए कमर कस रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











