TEASER: देखिए इस साल का सबसे क्यूट रोमियो...आशिक आवारा
यशराज फिल्म्स की अगली रोमांटिक फिल्म सुपरहिट है ये तो तय है। और अगर आपको नहीं लग रहा है तो फिल्म का ये टीज़र देख कर लग जाएगा। क्योंकि आयुष्मान खुराना से ज़्यादा क्यूट रोमियो इस साल कोई नहीं लगेगा।
आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म मेरी प्यारी बिन्दू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। परिणीति 2 साल तक हिन्दी फिल्मों से दूर रहने के बाद अब एक बार फिर इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
आयुष्मान के किरदार का लुक इस टीज़र के ज़रिए सामने आया है। जिसमें वह एक टाइपराइटर लिए एक कहानी लिखते हुए नजर आ रहे हैं और बातों ही बातों में वह बिंदु की कहानी पर पहुंच जाते हैं। आयुष्मान एक लेखक अभिमन्यु रॉय का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक गायिका बनी हैं और फिल्म के गानों को वो खुद अपनी आवाज़ देंगी। हालांकि फिल्म में आयुष्मान का कोई गाना होगा या नहीं ये अभी तक तय नहीं किया गया है। देखिए फिल्म का टीज़र


Click it and Unblock the Notifications













