..................... Section 377 LGBTQ community gets its strongest character in Kubbra Sait from Sacred Games - Hindi Filmibeat

#Section377: बॉलीवुड की सबसे बोल्ड ट्रांसजेंडर, न्यूड सीन से पहले सात बार रोईं

आज का दिन भारत में LGBTQ समुदाय के नाम है। लेस्बियन, गे, बाईसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीयर। इन सब नामों से बहुत कम लोग वाकिफ हैं लेकिन थोड़ी ही देर में सुप्रीम कोर्ट इन समुदायों को वो सारे हक देने वाली है, जिसके लिए ये कब से लड़ रहे हैं। बॉलीवुड में भी इस समुदाय को लेकर हमेशा चर्चा रही है।

लेकिन आज सेक्शन 377 के साथ ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी का सबसे सशक्त किरदार शायद लोगों ने देखा है कुकू में। जो लोग Sacred Games देख चुके हैं वो कुकू को जानते हैं और जिन्होंने अभी तक ये वेब सीरीज़ नहीं देखी है तो उनसे गुज़ारिश है कि एक महीना के लिए ही सही, नेटफ्लिक्स ले लीजिए और ये सीरीज़ देख डालिए।

section-377-lgbtq-community-gets-its-sytrongest-character-kubbra-sait-from-sacred-games

सीरीज़ में कुकू ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के किरदार गायतोंडे की प्रेमिका का किरदार निभाया है जिसे वो अपने लिए काफी लकी मानता है। आगे चलकर पता चलता है कि कुकू एक हिजड़ा है। सीरीज़ में ये किरदार निभाया है कुबरा साइत ने। उन्होंने कुछ फिल्मों में छोटे किरदार निभाए हैं लेकिन कुकू का किरदार उनकी अभिनय क्षमता को दर्शाता है।

इस किरदार के बारे में बात करते हुए कुबरा ने बताया कि कुकू का किरदार इतना खूबसूरत नहीं होता अगर गायतोंडे (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) उसे इतना प्यार, अपनापन और सम्मान नहीं देता। कुकू का किरदार उभर कर इसलिए सामने आ पाया क्योंकि उसे संभालने के लिए गायतोंडे जैसा किरदार था।
[अजय देवगन ने अनाउंस किया अपना अगला प्रोजेक्ट चाणक्य]

कुबरा ने बताया कि एक सीन जहां उन्हें अपनी पहचान बतानी थी, अनुराग कश्यप ने उस सीन को उनसे सात बार करवाया। और हर बार माफी मांगते कि एक बार और कर लो। फिर जाकर उन्हें परफेरक्ट टेक मिला।

गौरतलब है कि बॉलीवुड ने भी ऐसे किरदारों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया है और ये एक्सपेरिमेंट कभी भी फूहड़ नहीं लगे। इन किरदारों में जान थीं, तो इन्हें निभाने वाले कलाकारों ने इसे बेहतरीन ढंग से निभाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X