Section 375 ट्रेलर- अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा दिखे दमदार, 13 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
बालात्कार जैसे अपराध से हर दिन कई लड़कियों को गुजरना पड़ता है। कुछ लोगों को न्याय मिलता है, कुछ न्याय तक का रास्ता तय नहीं कर पाती, जबकि कुछ को जान से हाथ धोना पड़ता है। इसी अपराध पर बनी कानून पर आधारित है फिल्म 'सेक्शन 375'। अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा, राहुल भट्ट और मीरा चोपड़ा स्टारर यह फिल्म 13 सितंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक हैं अजय बहल।
ट्रेलर के अनुसार, फिल्म एक रेप की घटना के इर्द गिर्द घूमती है। जहां दिखाया गया है कि एक कॉस्ट्यूम असिस्टेंट ने फिल्म निर्माता रोहन मेहरा पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा फिल्म में वकील का किरदार निभा रहे हैं।

कोई शक नहीं कि स्टारकास्ट के मामले में फिल्म काफी मजबूत है। लेकिन बालात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे को निर्देशक ने कैसे सामने रखा है, इस पर भी फिल्म की सफलता निर्भर करती है। यूं भी इस तरह के विषय की फिल्में वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आगे बढ़ती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











