'द कश्मीर फाइल्स' के कारण राजस्थान में धारा 144 लागू, इसलिए लेना पड़ा बड़ा फैसला!
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स जिस दिन से रिलीज हुई है, फिल्म लगातार काफी ज्यादा बिजनेस कर रही है और साथ ही इसको लेकर विरोध और विवाद भी सामने आ रहे हैँ। कई ऐसे वीडियो थिएटर्स से आए हैं जो कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे हैं। इसी मद्देनजर राजस्थान में कुछ ऐसा किया गया है जो कि खबरों का हिस्सा है। इससे कानून व्यवस्था सही रहेगी।
दरअसल राजस्थान के कोटा में अधिकारियों ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में धारा 144 लागू कर दी है।

शहर में 22 मार्च से 21 अप्रैल तक धारा 144 लागू रहेगी। कोटा के जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट ने एक अधिसूचना के माध्यम से कहा, "कोटा में 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर कल 22 मार्च से 21 अप्रैल तक धारा 144 लागू की जाएगी।"

'द कश्मीर फाइल्स'
आदेश के अनुसार फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए भीड़ नहीं जमा होनी चाहिए। जिले में आने वाले त्योहार को औपचारिक तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए और लोगों को नहरों सहित नदियों में स्नान नहीं करना चाहिए।

सरकार पर निशाना
इस बीच भाजपा से कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजाल ने धारा 144 लगाने के आदेश पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''मंगलवार को कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल 'चंडी मार्च' निकाला जाएगा, इसलिए धारा 144 लगाया गया था और 'द कश्मीर फाइल्स' सिर्फ एक बहाना है।"

चौकाने वाली कमाई कर रही है
विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म लगातार चौकाने वाली कमाई कर रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि काफी जल्दी ये फिल्म 200 करोड़ का बिजनेक कर लेगी। हालांकि इसकी लागत कुल 20 से 25 करोड़ रुपए के बीच में है।

बच्चन पांडे
इस फिल्म के साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे रिलीज हुई थी जो कि सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हो चुकी है। अक्षय कुमार की 8 फिल्मों को देखा जाए तो बच्चन पांडे सबसे बड़ी डिजास्टर है।

कहानी को लेकर छाई है
द कश्मीर फाइल्स में ना ही कोई बड़ा सितारा है और ना ही बड़ा नाम, फिर भी फिल्म अपने कहानी को लेकर छाई है और कश्मीरी पंडितों के बारे में बताया गया है। देखना ये है कि फिल्म आने वाले समय में कितने कमाई करती है और किस तरह से लोगों को हिट करती है।


Click it and Unblock the Notifications