#Reactions: अच्छा हुआ दीवाली पर सलमान खान नहीं आमिर हैं ....भगवान को धन्यवाद!
आमिर खान सीक्रेट सुपरस्टार का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। और उम्मीद के मुताबिक आमिर खान एक बार फिर से एक शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। ज़ाहिर सी बात है फैन्स भी इस बात से काफी खुश हैं। और इस बात की खुशी उन्होंने ट्विटर और फेसुबक पर ज़ाहिर की है।
कुछ लोगों ने सीधा ट्रेलर की तारीफ की है तो कुछ लोगों ने इधर उधर अपने फैन वाली हरकतें शुरू करते हुए, दूसरे सुपरस्टार्स से तुलना करनी शुरू कर दी है।

हम आपके लिए लेकर आए हैं ट्विटर से कुछ बेस्ट रिएक्शन। वैसे भी फिल्म का ट्रेलर बहुत शानदार है। आमिर खान और ज़ायरा वसीम मिलकर आपकी दीवाली अच्छी कर देंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है।
फिल्म का ट्रेलर देखकर फैन्स ने चैन की सांस ली है। हर इंसान खुश है कि इस बार दीवाली पर कुछ अच्छा और सेंसिबल देखने को मिलेगा। और ये सारा गुस्सा है सलमान की वजह से।
क्योंकि पिछले साल दीवाली पर रिलीज़ हुई थी प्रेम रतन धन पायो। इस फिल्म ने लोगों को इतना पकाया कि कोई नहीं भूल पाया है।


Click it and Unblock the Notifications