आमिर खान और अजय देवगन को मिली राहत..दोनों फिल्मों को UA सर्टिफिकेट
इस दिपावली पर सीक्रेट सुपरस्टार और गोलमाल अगेन दोनों रिलीज हो रही है। दर्शकों को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही बिल्कुल अलग अलग तरह की फिल्म है। फिलहाल अजय देवगन और आमिर खान दोनों के लिए राहत भरी खबर है कि फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया गया है।
आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर को और रोहित शेट्टी के डायरेक्शन वाली गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। सेंसर बोर्ड ने दोनों फिल्में देख ली और यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलमाल के दौरान इस फिल्म के सुपरनेचुरल सब्जेक्ट पर चर्चा हुई।

सेंसर बोर्ड को आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार में भी कोई ख़राबी मिली और इस फिल्म को भी यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया। सेंसर बोर्ड ने सीक्रेट सुपरस्टार को तारे जमीन पर की तरह काफी इमोशनल फिल्म बताया है। सीक्रेट सुपरस्टार एक टीनएज लड़की की कहानी है जो संगीत की दुनिया में नाम कमाना चाहती है।
वहीं गोलमाल अगेन रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरिज का चौथी फिल्म है। गोलमाल अगेन में इस बार अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और श्रेयस तेलपड़े के अलावा परिणीति चोपड़ा और तबू भी हैं। फिल्म को लेकर दर्शक अच्छे खासे उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications