#FirstReview: सीक्रेट सुपरस्टार, पलट गया 2017 का पासा...आमिर खान का धमाका!
Recommended Video

2017 में आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार से लोगों को काफी उम्मीदें थीं और फिल्म अपनी उम्मीदों पर पूरी खरी उतरी है। लेकिन इस बार धमाका आमिर खान ने नहीं किया है।
क्योंकि इस बार का धमाका खुद ज़ायरा वसीम ने किया है। जी हां, कुछ क्रिटिक्स की मानें तो सीक्रेट सुपरस्टार इतनी शानदार फिल्म है कि केवल ज़ायरा वसीम इसे सुपरहिट करा सकती हैं।

फिल्म में आमिर खान की मौजूदगी बहुत कम है और अगर इस फिल्म में आमिर खान नहीं भी होते तो भी ये फिल्म इतनी ही शानदार होती है और सुपरहिट भी होती।
अद्वैत चंदन की इस फिल्म का प्लॉट ही इतना शानदार है कि किसी से कोई गलती होने की उम्मीद ही नहीं। ज़ायरा वसीम और मेहर विज मिलकर फिल्म को बांधे रखती हैं।
फिल्म में ज़ायरा का किरदार इनसिया और और उसके बुरखा पहने सीक्रेट सुपरस्टार बनने तक का सफर इतना शानदार है कि आप पलकें झपकाना ही नहीं चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications