1st Day 1st Show: सीक्रेट सुपरस्टार...तालियां भी और गालियां भी...एक साथ!

आमिर खान स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार रिलीज़ हो चुकी है और उम्मीद के मुताबिक, दर्शकों की संख्या एवरेज है। पहला शो शुरू हो चुका है और हम सीधा 1st Day 1sy Show का हाल लेकर आ रहे हैं। फिल्म के पहले सीन से ही ज़ायरा वसीम आपका दिल अपने नाम कर लेंगी।

ज़ायरा का किरदार इनसिया, उसके दोस्त, उसकी अम्मी, उसका भाई, सब आपको अपने से लगेंगे। इनसिया के अब्बू को भी कुछ लोग अपने घर के मर्दों के तौर पर पहचान लेंगे।

secret-superstar-film-review-live-audience-first-day-first-show

आखिरी बार कब हुआ था, जब आपने रोते रोते भी किसी फिल्म में सीटियां बजाई हों? अगर याद नहीं है तो आज ऐसा करने के बाद, आज की तारीख कहीं नोट कर लीजिएगा।

ये फिल्म हर सीन के साथ, आपके दिल के अंदर चलती चली जाएगी। लोग रोएंगे भी, हंसेंगे, तालियां भी मारेंगे और गालियां भी देंगे।

फिल्म के डायलॉग्स से लेकर गाने तक सब आपके चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाएंगे। कहीं कहीं, फिल्म आपको अपने पुराने समय में ले जाएगी, जब आपने भी ऐसे सपने देखे होंगे। ऐसी कोशिशें की होंगी।

कुल मिलाकर, फिलहाल दर्शकों का रिसपॉन्स देखकर तो यही लग रहा है कि सीक्रेट सुपरस्टार दीवाली पर बहुत बड़ा धमाका करने वाली है। या यूं कहिए कि फिल्म ने धमाका कर दिया है।

जानिए लोगों ने फिल्म के बारे में क्या बात की -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X