सोनाक्षी सिन्हा ने बताया सेक्सी फिगर का राज..वज़न घटाकर किया था सबको हैरान!
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया अपने वज़न कम होने का राज़। बताया कि कैसे उन्होंने वेट लूज़ कर सेक्सी लुक पाया।
एक समय में चबी चबी दिखने वालीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपना वज़न कम करने के बाद लोगों को काफी बड़ा सरप्राइज़ दिया है। वज़न घटाने के बाद सोनाक्षी का ये सेक्सी लुक लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने वज़न घटाने के राज़ को शेयर किया।

सोनाक्षी ने बताया ''मेरे लिए वज़न कम करना इतना भी मुश्किल काम नहीं था। मैंने बस जंक फूड खाना बंद कर दिया। जब मैंने 'नूर' की शूटिंग शुरू की थी, तब बिज़ी शेड्यूल के कारण वर्कअाउट करना बंद कर दिया था। तब मैंने खाने के तरीके को बदलने का फैसला किया।
मैं अपनी मां के हाथों का बनाया पेट भरकर खाती थी, लेकिन जब ये बॉडी पर मोटापे के तौर पर दिखने लगा तो मैंने उसे वहीं रोक दिया।''
द एलेन डिजेनरस टीवी शो में प्रियंका चोपड़ा ने लगाया टकीला शॉट
आपको बता दें कि सोनाक्षी को अपने मोटापे के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सोनाक्षी ने कहा कि मुझे इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता। मैंने मोटापे के बावजूद भी दबंग जैसी हिट फिल्में दी हैं।
सोनाक्षी ने कहा कि मैंने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले 90 किलो की थी, लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखते समय 60 किलो की हुई, क्योंकि मैं जानती हूं कि लुक मायने रखता है।


Click it and Unblock the Notifications